फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को गोली लगने पर बिफरे लोग

Tue, 05 May 2015 12:23 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के संजरपुर बाजार में सोमवार की देर रात अज्ञात बदमाशों की चलाई गई गोली से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, घटना से उत्तेजित ग्रामीणों ने लाठी-डंडों से लैस होकर आजमगढ़-लखनऊ मार्ग पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन


सूचना पाकर जाम खत्म कराने गए पुलिसकर्मियों पर ग्रामीणों ने पथराव शुरू कर दिया। गांववालों ने एक पुलिसकर्मी को लाठी-डंडों से पीटकर जख्मी कर दिया। वारदात में कई अन्य के भी घायल होने की सूचना है। देर रात तक ग्रामीण सड़कपर जमे रहे।

घटनाक्रम के अनुसार, संजरपुर बाजार में शराब ठेके के पास गांव के ही इंद्रेश और उसके चाचा सतई अंडे का ठेला लगाते हैं। सोमवार की रात साढ़े आठ बजे क्षेत्र के ही कुछ मनबढ़ उसके ठेले पर अंडा खाने पहुंचे। इसी दौरान किसी बात को लेकर उनमें विवाद हो गया। किसी तरह लोगों ने मामला शांत कराया और मनबढ़ वहां से चले गए।
विज्ञापन


थोड़ी ही देर बाद वही मनबढ़ कार और बाइक से छह की संख्या में फिर सतई की दूकान पर पहुंचे। जब तक लोग कुछ समझते, मनबढ़ों ने गोली चला दी। वहीं अंडा खाने आए गांव की दलित बस्ती निवासी कालीचरण (35) पुत्र मुन्नर के सीने में बाईं ओर गोली जा लगी। वह चीखकर जमीन पर गिर पड़ा और तड़पने लगा। गोली की आवाज सुनकर बाजार में हड़कंप मच गया। इसी बीच, मनबढ़ मौका पाकर भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल कालीचरण को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर है।

उधर, मनबढ़ों की हरकत से गुस्साए ग्रामीण लाठी-डंडे से लैस होकर आजमगढ़-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहुंचे और जाम लगा दिया। इससे मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया। सूचना पाकर पर जामस्थल पर पहुंची पुलिस पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। इस दौरान थाने पर तैनात कमल प्रकाश नामक सिपाही को ग्रामीणों ने लाठी डंडों से पीटकर घायल कर दिया।

पुलिस ने जाम समाप्त कराने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीणों के आगे वह बेबस हो गई। अंधेरा होने से पुलिस कोई भी एक्शन नहीं ले पा रही थी। बहरहाल, समाचार दिए जाने तक मौके पर कोई पुलिस अधिकारी नहीं पहुंचा था और ग्रामीण लाठी डंडों से लैस जाम स्थल पर मौजूद थे। घटना का स्पष्ट कारण पता नहीं चल सका है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें