फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। थाना क्षेत्र के दशराजपट्टी गांव में शनिवार की सुबह गांव में स्थापित डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त मिली। इसे लेकर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और माहौल तनावपूर्ण हो गया।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को समझाया और शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपली की। इस मामले में पुलिस ने आरोपी महेंद्र राम को गिरफ्तार किया है। घटना की छानबीन पुलिस कर रही है। महराजगंज थाना क्षेत्र के दशराजपट्टी गांव डा. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित है। शुक्रवार की रात प्रतिमा को किसी ने क्षतिग्रस्त कर दिया। शनिवार सुबह जब लोगों को इसकी जानकारी हुई तो वह आक्रोशित हो उठे।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाया और प्रतिमा की मरम्मत कराते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। इसके बाद गांव के ही अनिल कुमार ने थाने में तहरीर दी। थाना प्रभारी केदारनाथ मौर्य ने बताया कि आरोपी महेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। गांव में स्थिति सामान्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें