फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: गृहमंत्री के खिलाफ भीम आर्मी ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ शनिवार को भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पर विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने गृहमंत्री का प्रतीकात्मक पुतला फूंकने का भी प्रयास किया। इसे लेकर पुलिस से उनकी छीना-झपटी भी हुई। प्रदर्शन के बाद भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने मांगों का राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा।
गृहमंत्री द्वारा डा. भीमराव आंबेडकर पर की गयी टिप्पणी को लेकर आक्रोशित भीम आर्मी, उधम सिंह फाउंडेशन एवं भीम आर्मी भारत एकता मिशन के बैनर तले कार्यकर्ता शनिवार की दोपहर मेहता पार्क में एकत्रित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद वह केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पर पहुंच कर प्रदर्शन किया।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय गृह मंत्री का प्रतीकात्मक पुतला फूंकने का प्रयास किया। पुतले को कोतवाली प्रभारी शशि मौलि पांडेय के साथ मौजूद पुलिस कर्मियों ने धक्का-मुक्की कर छीन लिया। प्रदर्शन के बाद भीम आर्मी के राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा।
इस मौके पर बलिराम आजाद, दुर्गेश कुमार, पंकज कुमार, विनय कुमार, संतोष आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें