फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: जीयनपुर मेले में भीम आर्मी के लोगों ने का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सगड़ी। जीयनपुर में दशहरे के मेले के दौरान मंगलवार को रात्रि में लगभग आठ बजे भीम आर्मी के सदस्यों ने डा. भीमराव आंबेडकर का चित्र लेकर मुबारकपुर त्रिमुहानी से यूनियन बैंक तक कई बार प्रदर्शन किया। कई दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों ने आपत्ति जताते हुए इसका विरोध किया। भीम आर्मी के सदस्यों को पूजा समिति खदेड़ लिया। विवाद बढ़ने की आशंका देखते कुछ लोगों के हस्तक्षेप कर मामले का शांत कराया।
विज्ञापन

जीयनपुर में मंगलवार को दशहरे का मेला लगा हुआ था। नगर में स्थापित मूर्तियों का लोग दर्शन पूजन कर रहे थे। इसी दौरान रात में लगभग आठ बजे 20 से 25 की संख्या में भीम आर्मी के सदस्य हाथों में डा भीमराव आंबेडकर का फोटो लेकर नारेबाजी करते हुए मुबारकपुर त्रिमुहानी से यूनियन बैंक तक कई बार प्रदर्शन किया। मूर्ति स्थापित करने वाले लोगों ने विरोध किया तो विवाद होने लगा। मछली मार्केट के पास दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों में प्रदर्शन करने वालों को दौड़ा लिया। विवाद बढ़ने की आशंका में कुछ समाजसेवियों ने हस्तक्षेप कर मामले को सुलझाया।
इस संबंध में क्षेत्राधिकारी सगड़ी महेंद्र नाथ शुक्ला ने बताया कि आठ बजे रात में कुछ लड़के डा. भीमराव आंबेडकर की फोटो लेकर बाजार में घूम रहे थे। मोहल्ले के कुछ लोगों से विवाद हो गया। जानकारी होते ही युवकों को भगा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें