फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: बाहुबली विधायक की वीसी से हुई कोर्ट में पेशी

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। बाहुबली विधायक रमाकांत यादव की बुधवार को कोर्ट में पेशी थी। वे वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कोर्ट में पेश हुए। गवाहों की मौजूदगी नहीं होने के चलते न्यायाधीश ने अगली तारीख लगा दी।
विज्ञापन

फूलपुर-पवई विधान सभा सीट से समाजवादी पार्टी के विधायक बाहुबली रमाकांत यादव पर कई मामले दर्ज है। बुधवार को एमपीएमएलए कोर्ट के न्यायाधीश ओम प्रकाश वर्मा की अदालत में बाहुबली की दो मामलों में पेशी थी। इन मामलो में फूलपुर कोतवाली के अंबारी चौक पर पूर्व सांसद अकबर अहमद डंपी व रमाकांत यादव समर्थकों के बीच हवाई फायरिंग के मामले के साथ ही अहरौला में जहरीली शराब बरामदगी का मामला शामिल था। फतेहगढ़ जेल से रमाकांत यादव वीसी के माध्यम से कोर्ट के समक्ष पेश हुए। बुधवार को दोनो ही प्रकरणो में किसी भी गवाह आदि के मौजूद न होने के चलते न्यायाधीश ने सात नवंबर की अगली तारीख तय की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें