फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: महाराजा सुहेल देव विश्वविद्यालय में भारत बौद्धिक्स 2.0 परीक्षा आज

विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय ज्ञान परंपरा और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से युवाओं को जोड़ने के उद्देश्य से ‘भारत बौद्धिक्स 2.0 राष्ट्रीय परीक्षा-2026’ का आयोजन शनिवार को किया जाएगा। विद्या भारती उच्च शिक्षा संस्थान के तत्वावधान में यह राष्ट्रीय स्तर की ऑफलाइन परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित होगी। परीक्षा को लेकर महाराजा सुहेल देव विश्वविद्यालय परिसर सहित संबद्ध महाविद्यालयों में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन

इस परीक्षा में कला, विज्ञान, वाणिज्य और सामाजिक विज्ञान संकाय के स्नातक एवं परास्नातक स्तर के पंजीकृत विद्यार्थी शामिल होंगे। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजीव कुमार ने परीक्षार्थियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ‘भारत बौद्धिक्स 2.0’ केवल एक प्रतियोगिता नहीं है। यह युवाओं को देश की वैज्ञानिक, दार्शनिक और सांस्कृतिक विरासत से परिचित कराने का महत्वपूर्ण माध्यम है।
उन्होंने यह भी कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 की भावना के अनुरूप विद्यार्थियों को अपनी जड़ों से जुड़कर आधुनिक चुनौतियों का भारतीय दृष्टिकोण से समाधान तलाशना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से पूरे उत्साह और आत्मविश्वास के साथ परीक्षा में शामिल होने की अपील की।
विज्ञापन

परीक्षा नियंत्रक आनंद कुमार मौर्य ने बताया कि परीक्षा को नकलविहीन, पारदर्शी और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सभी केंद्रों पर निगरानी की व्यवस्था की गई है। केंद्र व्यवस्थापकों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं। नोडल अधिकारी देवेंद्र कुमार पाण्डेय ने बताया कि आजमगढ़ जिले में 11 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। मऊ जिले में चार परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं।
सभी अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से कम से कम 30 मिनट पहले अपने निर्धारित केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य होगा। उन्हें अपने साथ वैध पहचान पत्र लाना होगा। परीक्षा संपन्न होने के बाद मूल्यांकन प्रक्रिया तीन चरणों में अपनाई जाएगी। यह प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी होगी। इसके आधार पर राष्ट्रीय स्तर पर मेधावी प्रतिभागियों का चयन कर उन्हें आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें