फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहीं जली अखंड ज्योति तो कहीं भजन और मानस पाठ

विज्ञापन
श्री रामजन्मभूमि शिलान्यास की खुशी में मेहनाजपुर बाजार में अबीर-गुलाल उड़ाते युवा। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन करने के दौरान टीवी इस दौरान हर किसी ने अपने तरीके से इस ऐतिहासिक क्षण को यादगार बनाया। किसी ने घर पर ही पूजा अर्चना की तो किसी ने मिष्ठान का वितरण कर अपनी खुशी का इजहार किया। पूरे दिन लोग टीवी से चिपके रहे और इस ऐतिहासिक क्षण के गवाह बने। जैसे ही प्रधानमंत्री ने भूमि पूजन किया जय श्रीराम के जयकारे से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।
विज्ञापन

अहरौला प्रतिनिधि के अनुसार बुधवार को अयोध्या में प्रधानमंत्री मोदी के भूमि पूजन के दौरान लोगों में राम मंदिर को लेकर इस कदर हर्ष व उल्लास था कि लंग़ड़गंज बाजार में लोगों ने अखंड ज्योति जलाकर कीर्तन किया। मंदिर का भूमि पूजन संपन्न होने के बाद आरती व पूजन कर एक कुतंल लङ्ङू का प्रसाद वितरण हुआ। वही बाबा पाल दास की कुटी पर सुंदर कांड का पाठ आयोजित हुआ। अहरौला बाजार में भी मिष्ठान्न का वितरण किया गया। इस मौके पर नरेंद्र सिंह, रवींद्र प्रताप सिंह,जिलेदार सिंह, प्रमोद सिंह, महावीर, विजय सिंह, सुरेश सिंह, दिलीप गुप्ता, मुरारी मौर्या, भीम,प् रमोद यादव, टुनटुन आदि उपस्थित थे। वहीं शाम कोश्री श्री 1008 ब्रह्म लीन दुर्वासा महामंङलेश्वर मौनी बाबा के आश्रम गहजी महिपालपुर में 11 सौ दीए जलाए गए। इसी प्रकार शिव के प्राचीन धाम कल्होरा में तमसा नदी के घाट सहित मंदिर में तीन हजार दिए जलाकर प्रसाद का वितरण हुआ। मेजवां प्रतिनिधि के अनुसार फूलपुर और ग्रामीण इलाकों के गजब का उत्साह देखने को मिला। फूलपुर शंकर तिराहा और बाबू की बस्ती में महेंद्र सिंह के आवास पर अनुष्ठान पाठ का आयोजन कर प्रसाद वितरित किया गया। फूलपुर नगर के हर घर के छतों पर पताका लगाया गया। हर तरह से लोगों ने खुशी का इजहार किया। शाम होते ही हजारों दीपों से कस्बा फूलपुर जगमगा गया । इस दौरान खुशी में लोगों ने पटाखे फोड़े। पूरे नगर में दीपों से सजाया और संवारा गया था। कस्बा के शनीचर बाजार, शंकर तिराहा का इलाका दीपावली जैसा देखने को मिला। अंबारी प्रतिनिधि के अनुसार दीदारगंज बाजार में बुधवार को मुन्ना चौहान के आवास पर स्थित मां दुर्गा मंदिर पर राम जन्मभूमि पूजन के अवसर पर स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत सेवा समिति दीदारगंज के सौजन्य से पूरे विधि विधान से मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम का पूजन अर्चन पं. रतन मिश्र द्वारा कराया गया। पूजनअर्चन के बाद सेवा समिति द्वारा पूरे बाजार में लगभग एक कुन्तल लड्डू का प्रसाद बांटा गया। इस मौके पर इंद्रपति सेवक, उमेश सिंह एडवोकेट, कमला सिंह, राम आसरे यादव, अजय उपाध्याय, राम दुलार आदि उपस्थित थे। मेंहनगर प्रतिनिधि के अनुसार अयोध्या में श्री रामजन्मभूमि के मंदिर निर्माण के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शिलान्यास के अवसर पर कस्बे सहित ग्रामीण इलाकों के मंदिरों में साधु संतों ने जहां पूजा अर्चना कर खुशी में ढ़ोलक, हारमोनियम पर मंगल गीत गा रहे थे, वहीं कस्बे के भाजपा विधानसभा कार्यालय पर उत्साहित कार्यकर्ताओं ने भाजपा के पूर्व जिलामंत्री अरविंद सिंह के नेतृत्व में आतिशबाजी कर खुशियां मनाई प्रसाद वितरित किया। इस दौरान पूर्व अध्यक्ष राजेश सिंह, रणवीर सिंह, सुधीर राय , त्रिलोकी सिंह आदि उपिस्थत थे। मेहनाजपुर प्रतिनिधि के अनुसार अयोध्या में श्रीराम मंदिर के शिलान्यास से खुश मेहनाजपुर के व्यापारियों ने सुंदरकांड का पाठ किया। इसके बाद मिष्ठान का वितरण किया। शिवाला मेहनाजपुर पर लोगों ने 11 सौ दीप जलाकर भगवान शंकर और राम जानकी मंदिर को सजाकर पूजा-अर्चना की। जयश्री राम के जयगोष लगाए। इस मौके पर अभिमन्यु सिंह, आनन्द सिंह, विनोद सिंह, भावेश पांडेय, संदीप गुप्ता, रजत, मिलिंद सिंह, सौरभ सिंह, हृदय मौर्या, राकेश बनर्जी गनआदि उपस्थित रहे। भाजपा की ओर से बुधवार को अहरौला में श्री राम-सीता लक्ष्मण, हनुमान की निकलने वाली झांकी सुरक्षा कारणों से स्थगित कर दी गई। अतरौलिया प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र में आम जनमानस द्वारा एक दूसरे को मिठाई खिलाकर अयोध्या में भगवान राम के मंदिर की आधारशिला रखने के उपलक्ष्य में खुशी मनाई गई। अतरौलिया रोडवेज पर लोगों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर इसे असत्य पर सत्य की जीत बताई। इस मौके पर संदीप सिंह ने बताया कि देश के लिए आज गौरव की बात है कई सौ वर्ष के संघर्ष का परिणाम आज प्राप्त हुआ है। इस मौके पर जगदीश पांडेय, संदीप सिंह, अमर बहादुर सिंह, संतोष कुमार शुक्ला, मुस्ताक अहमद, कृष्ण प्रताप सिंह, शुभम तिवारीआदि उपस्थित थे। पल्हना प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र में अयोध्या में राम मंदिर के शिलान्यास से उत्साहित होकर ब्लॉक के हर गांवो में मंदिरों पर व घरों में पूजा पाठ, कीर्तन, भजन ग्राम वासियों ने किया। लहुआं कला गांव में जोगी वीर बाबा मंदिर पर मंगलवार से अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया गया है। वही महादेव पारा में दुर्गा मंदिर पर कीर्तन का पाठ चल रहा है।

श्री रामजन्मभूमि शिलान्यास की खुशी में अहरौला में कीर्तन करते लोग।- फोटो : AZAMGARH

दीदारगंज बाजार में श्री राम मंदिर भूमि पूजन के अवसर पर भजन कीर्तन करते लोग।- फोटो : AZAMGARH

अतरौलिया में खुशी मनाते भाजपा कार्यकर्ता।- फोटो : AZAMGARH

अहरौला के बाजार में श्री राम मंदिर भूमि पूजन के अवसर पर भजन कीर्तन करते लोग।- फोटो : AZAMGARH

कलेक्ट्रेट चौराहे पर श्रीराम मंदिर के शिलान्यास अवसर पर लोगों को मिठाई खिला कर श्रीराम इरबार का ?- फोटो : AZAMGARH

श्रीराम मंदिर शिलान्यास की खुशी में पुरानी कोतवाली के रामलीला मैदान में जलाए गए दीप।- फोटो : AZAMGARH

श्रीराम मंदर र शिलान्यास की खुशी में पुरानी कोतवाली शिव मंदिर पर जलाए गए दीप।- फोटो : AZAMGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें