फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: 2.59 करोड़ से भैरोनाथ धाम और हनुमान मंदिर का होगा सौंदर्यीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
वंदन योजना के तहत शासन की ओर से सभी निकायों में स्थित धार्मिक व पौराणिक स्थलों के विकास के लिए प्रस्ताव मांगे गए थे। शासन की ओर से इनमें से दो प्रस्तावों पर मुहर लगा दी गई है। दो करोड़ 59 लाख रुपये से महराजगंज के बाबा भैरवनाथ धाम और अतरौलिया के ईश्वरपुर पवनी स्थित हनुमान मंदिर के सामने स्थित पोखरे को सुंदरीकरण कराया जाएगा।
विज्ञापन

शासन की ओर से वंदन योजना के तहत अक्तूबर 2023 में नगर निकायों में स्थित धार्मिक, पौराणिक और सांस्कृतिक स्थलों के विकास के लिए प्रस्ताव मांगे गये थे। जिसके क्रम में जनपद की सभी नगर निकायों से प्रस्ताव तैयार कर भेजा गया था। इन प्रस्तावों पर चार दिसंबर 2023 को समिति की बैठक हुई। बैठक में चयन समिति की ओर से जनपद से भेजे गए सभी प्रस्तावों पर विचार किया गया। जिसमें से महराजगंज नगर पंचायत स्थित भैरव बाबा स्थान के लिए भेजे गए प्रस्ताव और अतरौलिया नगर पंचायत के ईश्वरपुर पवनी के हनुमान मंदिर पर स्थित पोखरे के सुंदरीकरण के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की गई है। इन दोनों स्थलों के विकास पर शासन की ओर से दो करोड़ 59 लाख रुपये के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की गई है। इस धन से भैरव बाबा स्थान पर रैन बसेरे के निर्माण के साथ ही टिन शेड, हाईमास्ट लाइटें आदि लगाने का कार्य किया जाएगा। जबकि अतरौलिया के ईश्वरपुर पवनी स्थित पोखरे पर सीढ़ीयों और रेलिंग आदि लगाने का कार्य कराया जाएगा।
00
हनुमान मंदिर के पोखरे पर 65.72 लाख से कराए जाएंगे कार्य
कार्य लागत लाख में
- पक्की सीढ़ीयां, स्टील रेलिंग, पाथवे और आरसीसी बेंच 37.80
- परिक्रमा स्थल पर पोल के साथ एलईडी लाइट 3.55
00
भैरव बाबा स्थान पर 193.27 लाख से कराए जाने वाले कार्य
कार्य लागत लाख में
- छोटी सरयू नदी के तट पर सीढ़ी घाट का निर्माण 69.26
- भैरव बाबा मेनगेट गेट से शंकर जी मंदिर तक सीसी रोड 17.43
- मुख्य मार्ग से भैरव बाबा मंदिर तक सीसी रोड 17.81
- रैन बसेरा का निर्माण 39.17
- तीन हाई मास्ट लाइटें लगाने का कार्य 20.25
- मंदिर परिसर में टिन शेड कार्य 39.27
00
वंदन योजना के तहत शासन की ओर से दो नगर निकायों में दो कार्यों को मंजूरी प्रदान की गई है। जिसमें भैरव बाबा स्थान के साथ ही ईश्वरपुर पवनी में पोखरे का सुंदरीकरण होना है। अब शासन की ओर से बजट जारी होते ही टेंडर कराकर कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आजाद भगत सिंह, एडीएम वित्त एवं राजस्व।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें