फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौर ऊर्जा का इस्तेमाल बेहतर

Tue, 15 Dec 2015 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
विश्व ऊर्जा दिवस पर सोमवार को क्षेत्र के तमरुआ कौड़िया स्थित मां चनरमी देवी महिला महाविद्यालय की छात्राओं ने ऊर्जा संरक्षण जागरूकता रैली निकाली।
विज्ञापन


छात्राओं ने ग्रामीणों से सौर ऊर्जा के इस्तेमाल का आह्वान किया। कहा आज के दौर में सौर ऊर्जा का इस्तेमाल बेहतर विकल्प साबित हो सकता है।

  महाविद्यालय की प्रबंधक गीता यादव ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली क्षेत्र के तोनारी, भीमाकोल, कौड़िया चौराहा होते हुए पुन: महाविद्यालय परिसर पहुंच कर गोष्ठी में तब्दील हो गई।

यहां अपने संबोधन में नायब तहसीलदार विराग पांडेय ने बताया कि विश्व उर्जा संरक्षण प्रतिवर्ष 14 दिसंबर को मना जाता है, पारंपरिक दृष्टिकोण से देखें तो उर्जा स्रोतों के निरंतर प्रयोग से ग्लोबल वार्मिंग की गंभीर समस्या बढ़ रही है,
विज्ञापन


ऐसे में जहां दुनिया भर में आने वाले वर्षों में धरती के तापमान की दो डिग्री तक कमी करनें की बात हो रही है, अगर यही हाल रहा तो आने वाले समय में पूरी दुनिया जलमग्न हो जाएगी।

समाज कल्याण एडीओ रविंद्र सिंह ने कहा कि अब हम सभी का यह कर्तव्य है कि इस पहल को आगे बढाएं ऊर्जा की बचत करके और जहां तक हो सके पारंपरिक उर्जा स्रोतों की जगह सौर ऊर्जा को अपनाएं।

ताकि हमारी धरती और हमारा कल दोनों सुरक्षित रहे। प्रबंधक गीता यादव ने कहा कि अपनी धरा बचानें की पहल हमें ही करनी होगी। उन्होंने कहा कि इस समस्या से भारत ही नहीं पूरा विश्व ग्रसित है।
विज्ञापन


 कहा कि आज जरूरत है कि हम सब ऊर्जा संरक्षण के प्रति जागरूक हों और इसके लिए अन्य लोगों को भी जागरूक किया जाए।  अध्यक्षता कर रहे रविंदर यादव ने कहा कि हमें उर्जा संरक्षण के लिए सरकार द्वारा चलायी गयी योजनाओं को क्रियाबद्ध तरीके से अपनाना होगा। जिससे हमारा कल सुरक्षित रहे।

 इस मौके पर डा. विपिन बिहारी, डा. सुरेंद्र कुमार, अजय कुमार, डा. उषा, डा. राकेश, रमेश, आरती, शेरू आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें