मां चनरमी देवी महिला महाविद्यालय तमरूआ कौड़िया में छात्राओं ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जागरूकता रैली निकाली। रैली को कोयलसा ब्लाक के एडीओ समाज कल्याण अधिकारी रविंद्र सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
जागरूकता रैली महाविद्यालय से निकालकर कौड़िया बाजार होते हुए सरैया लखीमपुर, सुमेरपुर आदि गांवों से होते हुए महाविद्यालय में पहुंच गोष्ठी में तब्दील हो गई।
महाविद्यालय में गोष्ठी को संबोधित करते हुए रविंद्र सिंह ने कहा कि आज लड़कियों की संख्या में दिन-प्रतिदिन कमी होती जा रही है। इस कमी को दूर करने के लिए लोगों को जागरूक करना होगा,
उनकी इस सोच को बदलना होगा। ग्राम पंचायत अधिकारी रविंद्र यादव ने बताया कि सरकार के द्वारा बच्चियों की शिक्षा से लेकर के स्वास्थ्य सुविधा सरकार मुक्त दे रही है, चाहे जननी सुरक्षा योजना हो चाहे कन्या विद्याधन हो, इस तरह की योजनाएं सरकार द्वारा बेटियों को दी जा रही है।
विद्यालय के प्रबंधक गीता यादव ने कहा कि इस विद्यालय की नींव ही बेटियों को शिक्षा देने के लिए रखी गई है, जिससे समाज में बेटे-बेटियों का जो अंतर है,
इस खाई को पाटने की जरूरत है, आज कल लडकियां लड़कों को हर क्षेत्र में मात दे रही है। रैली में डा. सुरेंद्र, डा. उषा, डा. आरती, अजय, विपीन बिहारी, रमेेश, निधी आदि मौजूूूूद थी।