फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पात्रों तक पहुंचे सरकार की योजनाओं का लाभ: राज्यमंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। प्रदेश सरकार की ग्राम्य विकास, समग्र ग्राम विकास एवं ग्रामीण अभियंत्रण राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने कहा है कि सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ सभी पात्रों तक पारदर्शी ढंग से पहुंचनी चाहिए। सरकार की नजर समाज के आखिरी व्यक्ति तक है। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
विज्ञापन

राज्यमंत्री शुक्रवार को सर्किट हाउस के सभागार में विभागीय कार्यों की प्रगति समीक्षा कर रही थीं। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतों में पंचायत भवनों का निर्माण अत्यंत महत्पूर्ण कार्य है। ग्राम सचिवालय के माध्यम से ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर ही सारी सुविधाएं उपलब्ध कराते हुए उन्हें सीधे तौर पर शासकीय योजनाओं से जोड़ना है। जो भी विकास कार्य कराए जा रहे हैं, उसका मौके पर जाकर जांच की जाय। यदि कार्य खराब मिलता है तो सम्बन्धित के विरुद्ध कार्रवाई करें। मनरेगा कार्यों की समीक्षा के दौरान पाया कि जनपद में मासान्त तक लक्षित 51.19 लाख मानव दिवसों के सापेक्ष 46.50 लाख से अधिक मानव दिवस सृजित किए जा चुके हैं। गांवों की साफ सफाई अनिवार्य रूप से कराने का निर्देश दिया। राज्यमंत्री ने निर्देश दिया कि एनआरएमएम के अन्तर्गत गठित जिन महिला स्वयं सहायता समूहों का बैंक खाता अभी तक नहीं खुल सका है, प्राथमिकता के आधार पर उनका बैंक खाता खुलवाया जाय। अमृत सरोवर प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री आवास योजना, पेयजल मिशन आदि की समीक्षा करते हुए उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिया कि कार्यों की निरंतर समीक्षा की जाय। बैठक में सीडीओ आनन्द कुमार शुक्ला, पीडी केके सिंह, डीडीओ संजय सिंह सहित सभी खंड विकास अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें