फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: बेल्थरा की टीम ने टांडा को 4-1 से किया पराजित

विज्ञापन
विज्ञापन
मुबारकपुर । स्पोर्टिंग क्लब मुबारकपुर के मैदान में आठ दिवसीय मुख्तार अहमद व शाहनवाज आलम स्मारक आठ दिवसीय ऑल इंडिया फुटबॉल प्रतियोगिता चल रही है। दूसरे दिन बेल्थरा की टीम ने टांडा को 4-1 से किया पराजित।
विज्ञापन

इससे पहले प्रेमचंद आज़मी, डाॅ. राजिक मोहम्मदाबादी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। मैच केजीएन क्लब टांडा आंबेडकर नगर और सीएमसी क्लब बेल्थरा के बीच खेला गया। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने अपनी टीम को जीत दिलाने के लिए प्रयास करतीं रही। बेल्थरा टीम के खिलाड़ियों ने तीन गोल दाग कर मैच को अपने कब्जे में ले लिया।
इससे विपक्षी टांडा आंबेडकर नगर की टीम पूरी तरह से दबाव में आ गई। दूसरे हाफ का खेल शुरू होते ही टांडा आंबेडकर नगर की टीम के खिलाड़ी अथक प्रयास करते हुए एक गोल करने में सफल रहे।
विज्ञापन

जवाब में एक बार पुनः बेल्थरा के खिलाड़ियों ने एक गोल और मारकर यह मैच 4-1 से जीत लिया। मैच में सरफराज अहमद, दीनानाथ प्रसाद, मकसूद आलम, मोहम्मद मारूफ ने रेफरी की जिम्मेदारी निभाई। इस मौके पर प्रतियोगिता के संयोजक फैजान अहमद, सचिव विद्यासागर, अरशद जमाल, वकार अहमद, बेलाल हाशिम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें