फाइलेरिया उन्मूलन के लिए फूलपुर और ग्रामीण इलाकों में आशा बहुओं द्वारा घर-घर फाइलेरिया की दवाओं का वितरण किया जा रहा है। चिकित्साधिकारी डा रामआशीष सिंह यादव और डा मोहम्मद अजीम ने बताया कि आंगनबाड़ी और आशाएं गांव-गांव जाकर परिवार के प्रत्येक सदस्य को फाईलेरिया की गोली वितरित कर रही है। फाईलेरिया की गोली गर्भावस्था, दो साल से कम और गंभीर बीमारी से पीड़ित रोगियों को नही लेना है। इसके अलावा उन्होंने बताया कि फाईलेरिया की दवा खाली पेट कदापि न ले। वहीं फूलपुर नगर में आंगनवाड़ी कार्यकर्त्री ममता गौड़, रंजना ओझा, बॉबी, सीमा यादव, कंचन यादव, अनुराधा जायसवाल, सीता प्रजापति सहित अन्य ग्रामीण क्षेत्रो में आशाएं अपने-अपने वार्ड में डोर-टू-डोर जाकर फाईलेरिया की दवा वितरित करते हुए लोगों को जागरूक कर रही है।