फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान से पहले पर्ची जरूर पहुंचे

Wed, 22 Feb 2017 12:05 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
नेहरू हाल के सभाकक्ष में सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा मास्टर ट्रेनरों की मतगणना प्रशिक्षण में मौजूद कर्मचारी।
विज्ञापन
तहसील क्षेत्र के सभी बीएलओ को मतदान शुरू होने से पहले मतदाताओं तक मतदान पर्ची पहुंचाने का निर्देश दिया गया है। ऐसा न होने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन



सगड़ी तहसील सभागार में मंगलवार को स्विप प्रभारी ऋतु सुहास की अध्यक्षता में सगड़ी विधानसभा के सभी बीएलओं की मंगलवार को हुई बैठक में मतदान के दिन विकलांगों, बुजुर्गों और विशेष मतदाताओं के साथ अच्छा व्यवहार करने का निर्देश दिया गया। सगड़ी तहसील सभागार में स्वीप प्रभारी ऋतु सुहास ने सभी बीएलओ से कहा कि मतदाताओं की प्रत्येक समस्याओं का सर्वे कर पूरी स्थिति से जानकारी दो दिनों के अंदर कर लें। कहा कि बूथों पर बिजली, पानी शौचालय आदि की व्यवस्था ठीक कर लें। साथ ही दो दिन के अंदर मतदाता पर्ची सभी मतदाताओं तक पहुंचाने की व्यवस्था करें।

यदि इसमें लापरवाही बरती गई तो कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि 23 फरवरी तक सभी विशेष मतदाताओं के बारे में जानकारी  एकत्र कर लें। जिससे समय रहते हुए जो भी समस्या हो उसे दुरुस्त कर ली जाए। उन्होंने कहा कि चुनाव के दिन विकलांगों, बुजुर्गों और विशेष मतदाताओं के साथ अच्छा व्यवहार करें। उन्होंने सभी बीएलओ से कहा कि यदि गांवों में किसी भी  पार्टी द्वारा मतदाताओं को लुभाने के लिए किसी भी प्रकार का प्रलोभन दिया  जा रहा है तो उसकी सूचना एसडीएम को दें। इस दौरान बैठक में मौजूद बीएलओ ने स्वीप प्रभारी से ड्यूटी खर्च आदि दिए जाने की मांग रखी। उपजिलाधिकारी सगड़ी रवि रंजन, तहसीलदार सगड़ी हीरालाल, नायब तहसीलदार सगड़ी इंद्रमणि तिवारी, अरुण सिंह, हरीनरायन, विनोद सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें