सरायमीर/सगड़ी। थाने की पुलिस सरायमीर पुलिस बूथ के पास से बृहस्पतिवार एक पेटी बीयर के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि दो साथी चकमा देकर फरार हो गये। पुलिस गिरफ्तार आरोपी को जेल भेजवा दी।
सीओ फूलपुर रविशंकर प्रसाद के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी प्रदीप कुमार सोनकर है। वह सरायमीर थाने के शेरवा गांव का निवासी है। वह सरायमीर पुलिस बूथ के पास फल की दुकान है। वह अपनी दुकान में बीयर बेच रहा था। मुखबिर की सूचना पर सरायमीर थाने की पुलिस प्रदीप को गिरफ्तार कर ली। तलाशी के दौरान उसकी दुकान से एक पेटी बीयर बरामद हुई। जिसमें केन बीयर था। जिसे वह अधिक रुपये लेकर लोगों को बेच रहा था।
वहीं सगड़ी संवाददाता के अनुसार जीयनपुर कोतवाली पुलिस बृहस्पतिवार को 20 लीटर कच्ची शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर ली। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया की वह शराब की सप्लाई देने जा रहा था। कोतवाल गजानंद चौबे के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी अंकित राय पुत्र सत्यप्रकाश होता। वह जीयनपुर कोतवाली के मसोना गांव का रहने वाला है। शराब की सप्लाई करने जाते समय उसे गिरफ्तार कर लिया गया।