फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: 11 महाविद्यालयों की बीएड चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षाएं शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
सगड़ी। सगड़ी तहसील क्षेत्र के श्री गांधी पीजी कॉलेज मालटारी में शुक्रवार को अपराह्न दो बजे से शाम पांच बजे तक बीएड चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा आयोजित की गई। श्री गांधी पीजी कॉलेज मालटारी को बीएड के 11 महाविद्यालयों का केंद्र बनाया गया है। जिसमें 11 महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं भाग ले रहे हैं। पहले दिन परीक्षा सकुशल संपन्न हुई।
विज्ञापन


इस परीक्षा में बाबू शिवपत्तर स्नातक स्नाकोत्तर महाविद्यालय रामगढ़ सगड़ी, पंडित नगीना स्मारक महाविद्यालय जोकहरा लाटघाट, फूलचंद ग्रामीण महाविद्यालय नरहन खास, श्री केएन सिंह महिला महाविद्यालय जीयनपुर, स्वामी सहजानंद पीजी कॉलेज हरैया, रघुनाथ प्रसाद महाविद्यालय हरैया, वर्मा श्याम दुलारी महाविद्यालय रौनापार, श्री गांधी पीजी कॉलेज मालटारी, जगदीश नारायण महाविद्यालय रघुपुर, कमलनाथ महाविद्यालय बरोही फतेहपुर सहित कुल 11 महाविद्यालय के बीएड के छात्र-छात्राओं ने चतुर्थ सेमेस्टर परीक्षा में भाग लिया। इस दौरान पहले दिन कुल 935 परीक्षार्थियों में से एक परीक्षार्थी अनुपस्थित रहा। कुल 934 बीएड के परीक्षार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया। परीक्षा 22 कमरों में आयोजित की गई। इस दौरान प्रो. अखिलेश चंद्र, प्रो. प्रेमचंद यादव, डा. दानबहादुर यादव, डॉक्टर जगदीश प्रसाद, डॉक्टर शुभ्रा आदि परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने में लगे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें