आजमगढ़। बरदह थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति से उसके पढ़ाई के समय के दोस्त ने मजबूरी बताकर 1.14 लाख रुपये उधार लिया। अब उधारी का पैसा मांगने पर देने से इन्कार कर रहा है। पीड़ित को जानमाल की धमकी भी दी जा रही है। पीड़ित ने बरदह थाने में आरोपी पर नामजद मुकदमा पंजीकृत कराया है।
पुलिस को दी तहरीर में पीड़ित राज यादव निवासी पसिका थाना बरदह ने बताया कि पढ़ाई के दौरान उसकी वाराणसी जिले के रोहनिया थाना अंतर्गत करसड़ा गांव निवासी रविकांत यादव उर्फ काशीनाथ से दोस्ती हुई थी। अक्सर ही काशीनाथ से उसकी बातचीत होती थी। दोस्ती का फायदा उठा कर काशीनाथ ने अपनी कुछ मजबूरी बता कर उससे पत्नी व बेटी के खाते में 64 हजार व 50 हजार खुद घर आकर नकद ले गया।अब उधार दिया हुआ पैसा मांगने पर देने से इन्कार कर रहा है। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।