रानी की सराय के सेठवल स्थित जेपीआर पीजी कॉलेज में अमर उजाला फउंडेशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम संव?
- फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। अमर उजाला की ओर से शनिवार को रानी की सराय के जेपीआर डिग्री कॉलेज सेठवल में पंचायत चुनाव पर हुए ‘युवा संवाद’ में छात्राओं ने योग्य नेता में गुणों के बारे में बताया। कहा कि नेता ईमानदार, शिक्षित, दूरदर्शी और सुलभ होना चाहिए। हमें ध्यान देना चाहिए जिसे हम वोट दे रहे हैं वह आपराधिक छवि का न हो और क्षेत्र की समस्याओं से बखूबी परिचित हो।
ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत का चुनाव नजदीक आ गया है। इस बार पंचायत चुनाव में युवाओं की सक्रियता ज्यादा ही देखने को मिल रही है। युवा संवाद में छात्राओं ने खुलकर अपनी बात रखी। कहा कि राजनीति के क्षेत्र में युवाओं को अधिक से अधिक भागीदारी दिखानी होगी, ताकि नई सोच के साथ विकास के पायदान पर आगे बढ़ा जाए। शिक्षित युवा राजनीति के क्षेत्र में आगे आएंगे तो विकास के नए आयाम मिलेंगे। साथ ही हमें अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर और सोच-समझ कर करना चाहिए, ताकि अच्छी सरकार हम बना सकें। हमें यह जरूर देखना चाहिए कि हमारा जनप्रतिनिधि शिक्षित, ईमानदार और अच्छी छवि वाला हो। हमें कभी भी किसी आपराधिक गतिविधि में शामिल न हो। हमें ऐसे व्यक्ति को चुनना चाहिए जो गांव का विकास कर सके। इस दौरान छात्राओं ने सवाल-जवाब भी किए। जनप्रतिनिधि जो जनसुलभ होना चाहिए ताकि कोई भी अपनी बात रख सके।