फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: मलेशिया का नागरिक बना, भारत में भी वोटर... फर्जीवाड़े के आरोप में गिरफ्तार

विज्ञापन
विदेशी नागरिकता लेने वाला आरोपी। श्रोत-पुलिस - फोटो : केवलापुर गोदाम पर कतार में रखे सिलिंडर।
विज्ञापन
आजमगढ़। निजामाबाद थाना क्षेत्र के सुराई गांव निवासी मो. कुद्दूस को पुलिस ने फर्जी दस्तावेजों के सहारे मलेशिया की नागरिकता लेने और भारत में मतदाता बनकर योजनाओं का लाभ लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

एसपी ट्रैफिक विवेक कुमार त्रिपाठी ने बताया कि निजामाबाद थाना क्षेत्र के सुराई गांव निवासी मो. कुद्दूस उर्फ कुद्दूस पुत्र अली रजा ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर अपना नाम बदलकर मोहम्मद कुद्दूस बिन रज्जाग शाह कर लिया। 1962 में मलेशिया चला गया। मो. कुद्दूस ने वर्ष 2016 में मलेशिया की नागरिकता प्राप्त कर पासपोर्ट भी बनवा लिया। इसके साथ ही उसने प्रवासी भारतीय (ओसीआई) कार्ड भी हासिल कर लिया था। जांच में सामने आया कि ओसीआई कार्ड धारक होने के बावजूद आरोपी का नाम ग्राम सुराई की मतदाता सूची में दर्ज था और वह भारतीय नागरिक के रूप में विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ ले रहा था। विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के दौरान भी उसने मतदाता के रूप में फाॅर्म भरकर अपनी स्थिति छिपाने का प्रयास किया। मामले का खुलासा होने पर थाना निजामाबाद में आरोपी के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई। विवेचना के दौरान आरोपी को पूछताछ के लिए नोटिस देकर थाना बुलाया गया। यहां पूछताछ में संतोषजनक जवाब और साक्ष्य न दे पाने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
कोरोना काल में आरोपी को मिले थे 66 हजार रुपये
पुलिस जांच में पता चला है कि मो. कुद्दूस ने मतदाता सूची में नाम दर्ज कर रखा था। इसी आधराब रआयुष्मान कार्ड बनवाया और किसान सम्मान निधि समेत सरकारी योजनाओं का लाभ लिया। कोरोना काल के दौरान आरोपी को मलेशिया सरकार से आर्थिक सहायता के रूप में 2772.52 मलेशियाई रिंगिट प्रदान किए गए थे, जिसकी भारतीय मुद्रा में कीमत लगभग 66 हजार रुपये होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें