फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैटरी से चलने वाले वाहनों की बदलेगी नंबर प्लेट, आसानी होगी पहचान

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। परिवहन वाहनों में हरी नंबर प्लेट पर पंजीकरण संख्या पीले रंग में अंकित होगी। वहीं अन्य सभी श्रेणी के बैटरी वाहनों पर पंजीकरण नंबर हरी नंबर प्लेट पर सफेद रंग में लिखी होगी। परिवहन विभाग ने मामले में अधिसूचना जारी कर दिया है। इस पर आपत्तियां और सुझाव पिछली मई को आमंत्रित किए गए थे। एआरटीओ प्रवर्तन संतोष कुमार सिंह ने कहा कि इसके पीछे का मकसद वाहनों की आसानी से पहचान करना है। इससे उन्हें पार्किंग में प्राथमिकता मिलेगी और भीड़-भाड़ वाले इलाकों में आसानी से प्रवेश मिलेगा। इसके अलावा इससे उन्हें कई अन्य लाभ मसलन टोल में रियायत भी प्राप्त हो सकेगी। जिले की सड़कों पर ई-रिक्शा समेत बैटरी चालित वाहनों की भरमार है। जिले में फर्राटा भर रहे बैटरी चालित वाहनों पर लगने वाली नंबर प्लेट के लिए परिवहन विभाग ने नया नियम लागू किया है। नए नियम के अनुसार, अब बिजली से चार्ज होकर बैटरी से चलने वाले इन वाहनों पर हरे रंग की नंबर प्लेट लगाई जाएगी। अन्य व्यवसायिक वाहनों पर पीला और निजी वाहनों पर सफेद रंग से गाड़ी का नंबर प्लेट पर अंकित किया जाएगा। परिवहन वाहनों में हरी नंबर प्लेट पर पंजीकरण संख्या पीले रंग में अंकित होगी। वहीं अन्य सभी श्रेणी के बैटरी वाहनों पर पंजीकरण नंबर हरी नंबर प्लेट पर सफेद रंग में लिखी होगी। इस बारे में अधिसूचना आज जारी की गई। इस पर आपत्तियां और सुझाव पिछली मई को आमंत्रित किए गए थे। एआरटीओ प्रवर्तन संतोष कुमार सिंह ने कहा कि इसके पीछे का मकसद वाहनों की आसानी से पहचान करना है। इससे उन्हें पार्किंग में प्राथमिकता मिलेगी और भीड़-भाड़ वाले इलाकों में आसानी से प्रवेश मिलेगा। इसके अलावा इससे उन्हें कई अन्य लाभ मसलन टोल में रियायत भी प्राप्त हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें