फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बटला कांड के आतंकी खालिद की हिस्ट्रीशीट खुली

Thu, 22 Mar 2018 11:43 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़
विज्ञापन
तहकीकात
विज्ञापन
दिल्ली के बटला कांड में 20 लाख के इनामी आतंकी सरायमीर थाना क्षेत्र के संजरपुर गांव निवासी मो. खालिद की हिस्ट्रीशीट पुलिस ने खोल दी है। सरायमीर थाने में उसकी हिस्ट्रीशीट नंबर 72ए है।
विज्ञापन


सरायमीर थाने के प्रभारी निरीक्षक  रामनरेश यादव ने बताया कि संजरपुर गांव निवासी मो. खालिद उर्फ लंगड़ा पुत्र मास्टर सगीर चार भाइयों में बड़ा है। वह वर्षों से देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त है। देश में हुए कई सिलसिलेवार बम धमाकों में उसका हाथ है।

वह सितंबर 2008 में दिल्ली के ओखला स्थित बटला एनकाउंटर की घटना के समय वहां से फरार हुआ था और भागकर अपने घर चला आया था। सुरक्षा एजेंसियों को इसकी भनक तक नहीं थी। वह काफी दिनों तक घर पर ही रहा और यहीं से अपना नेटवर्क मजबूत करता रहा। वह फरार इनामी आतंकी बड़ा साजिद का खास मित्र है।
विज्ञापन


बटला मामले में गिरफ्तार अन्य आरोपियों से पूछताछ में चार वर्ष पूर्व खालिद का नाम उजागर हुआ इसके बाद खालिद फरार हो गया। तब से उसका कहीं पता नहीं है। सुरक्षा एजेंसियों की तरफ से खालिद पर 20 लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया है।

एसपी अजय कुमार साहनी ने मंगलवार को इसकी हिस्ट्रीशीट खोलने की स्वीकृति दे दी। इसके पूर्व सरायमीर पुलिस खालिद के अन्य साथियों संजरपुर गांव निवासी डा. शहनवाज, शादाब उर्फ बड़ा साजिद उर्फ जुनैद चिकना, अबू राशिद, राशिद उर्फ सुल्तान, आसिफ और आफताब की हिस्ट्रीशीट खोल चुकी है।

जिन पर दस-दस लाख से अधिक के इनाम घोषित है। एसपी अजय साहनी ने बताया कि आतंकी मो. खालिद की हिस्ट्रीशीट खोल दी गई है। सरायमीर पुलिस उसके नात, रिश्तेदारों के जरिए उसका पता लगाने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें