फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: कबड्डी और रस्साकस्सी में बस्ती मंडल की टीम जीती

विज्ञापन
रस्साकसी प्रतियोगिता में जोरआजमाइश करते खिलाड़ी। संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
बलरामपुर (आजमगढ़)। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के तत्वावधान में जोनल स्तरीय खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न मंडलों की महिला खिलाड़ियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के दौरान कबड्डी, रस्साकस्सी, खो-खो एवं बैडमिंटन जैसे खेलों में कड़े मुकाबले देखने को मिले। कबड्डी एवं रस्साकस्सी (महिला) में बस्ती मंडल की टीम विजेता रही। वहीं, खो-खो एवं बैडमिंटन (महिला) में गोरखपुर मंडल की टीम विजेता रही, जबकि आजमगढ़ मंडल उपविजेता रहा। प्रतियोगिता के समापन पर विजेता एवं उपविजेता टीमों को मेडल, ट्रॉफी एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि श्री राधाकृष्ण, संयुक्त निदेशक (प्रशिक्षण/शिक्षु), आजमगढ़ मंडल ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं खेल भावना के साथ-साथ अनुशासन, टीमवर्क और नेतृत्व क्षमता को भी विकसित करती हैं। इस दौरान नागेंद्र सिंह, नोडल प्रधानाचार्य, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, आजमगढ़, गोविंद कुमार, नोडल प्रधानाचार्य, बस्ती एवं महेश चंद्र, प्रधानाचार्य, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, नवाबगंज (बाराबंकी) सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें