फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में बने कंटेनमेंट जोन में हुई बैरिकेडिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। कोरोना का संक्रमण अब शहर को भी अपनी चपेट में ले लिया है। सीताराम-आसिफगंज मुहल्ला निवासी एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिला है। इसके बाद पूरा क्षेत्र ही बांस-बल्ली लगा कर सील कर दिया गया है। सर्वे का कार्य करा कर संदिग्ध चिन्हित किए गए है, जिनकी सैंपलिंग भी कराई गई।
विज्ञापन

शहर क्षेत्र के मुहल्ला सीताराम-आसिफगंज मुहल्ला निवासी एक व्यक्ति काफी दिनों से बीमार था। वाराणसी से उसका इलाज चल रहा था। तीन-चार दिन पूर्व वह बीएचयू जांच के लिए गया था, जहां उसकी सैंपलिंग भी हुई थी। दवा लेने के बाद वह वापस घर चला आया था। सोमवार को उसके सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। देर शाम स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उस आईसोलेशन में एल-1 अस्पताल महामृत्युंजय डेंटल कालेज भेज दिया। वहीं पूरे क्षेत्र को बांस-बल्ली की बैरिकेडिंग लगा कर सील कर दिया गया। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग व जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने सील किए गए मुहल्ले में सर्वे का कार्य करा लगभग 22 लोगों को संदिग्ध चिन्हित किया। इसके बाद सभी की सैंपलिंग की गई। सीएमओ डॉ. एके मिश्रा ने बताया कि चिन्हित लोगों की सैंपलिंग कराई जा रही है और उन्हें होम क्वारंटीन रहने का निर्देश दे दिया गया है।
नगर पालिका परिषद की टीम ने शहर में कंटेनमेंट एरिया सीताराम-आसिफगंज व हर्रा की चुंगी में सैनिटाइजेशन का कार्य किया। ईओ नगर पालिका शुभनाथ प्रसाद ने बताया कि शहर में स्थित दोनों कंटेनमेंट एरिया में लगातार सैनिटाइजेशन कराया जा रहा है। इसके साथ ही रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड पर भी सैनिटाइजेशनका कार्य नपा की टीम कर रही है। गलियों में सेनेटाइजिंग मशीन से दवा आदि का छिड़काव कराया जा रहा है। कंटेनमेंट एरिया के अलावा अन्य क्षेत्रों में भी सैनिटाइजेशन की कवायद की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें