कालीपट्टी बांधकर विरोध कर रहे बड़ौदा यूपी बैंक के कर्मी।
- फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। कोरोना संक्रमण काल में नियमित ड्यूटी करने के बावजूद ग्रामीण बैंक कर्मियों के साथ भेदभाव के कारण उनमें आक्रोश है। इसी को लेकर बड़ौदा यूपी बैंक के कर्मी 11 मई से काली पट्टी बांधकर कार्य करते हुए विरोध जता रहे है। यूपी ग्रामीण बैंक अधिकारी एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चन्द्र तिवारी कुन्दन ने बताया कि संगठन के विरोध के बाद बैंक प्रबन्धन ने एक माह का वेतन अग्रिम और लाकडाउन के कार्य दिवसों में यात्रा भत्ता भुगतान का आदेश कर दिया है लेकिन व्यावसायिक बैंककर्मियों के समान कोविड 19 के विरूद्ध तीस लाख का बीमा कवरेज और लॉक डाउन के दौरान छह दिन काम करने पर एक दिन का अतिरिक्त वेतन की प्रोत्साहन राशि के भुगतान की सुविधा लागू नहीं की। पूर्ववर्ती काशी गोमती संयुत ग्रामीण बैंक और पूर्वांचल बैंक में मार्च 2020 तक मिल रही सुविधाओं में कमीं कर दी गई है। डाउन समाप्त होने पर बैंक प्रधान कार्यालय के समक्ष जून के पहले सप्ताह में धरना दिया जाएगा। हरेन्द्र कुमार अस्थाना, सुभाष चन्द्र श्रीवास्तव, बालरूप यादव, संदीप सिंह, मो. शाहिद, आशीष तिवारी, दिलीप सिंह आदि शामिल रहे।