फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़: तालाब के पास मिले प्रतिबंधित मवेशियों के कंकाल और चमड़े, ग्रामीणों में आक्रोश, पुलिस ने दफन कराया

Sat, 11 Dec 2021 02:11 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
विज्ञापन
खुदाई कर कंकाल निकाल रही पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आजमगढ़ जिले के निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहां चौकी अंतर्गत असुरायन गांव के पोखरे के पास शनिवार की सुबह प्रतिबंधित मवेशी के कंकाल, चमड़े और गर्दन बरामद हुई। प्रतिबंधित मवेशियों के अपशिष्ट देखते ही ग्रामीण आक्रोशित हो उठे। सूचना मिलते ही सीओ सदर के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और प्रकरण को दबाने की कवायद में जुट गए। इसके साथ ही बरामद अपशिष्ट को गड्ढा खुदवा कर दफन किया।

विज्ञापन


प्रदेश में भाजपा की सरकार आने के बाद ही बड़े जानवरों के काटे जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। गोवंश को काटे जाने पर पहले से प्रतिबंध रहा है लेकिन वर्तमान सरकार में प्रतिबंधों का कड़ाई से अनुपालन भी कराया जा रहा है। इसके बाद भी जिले के विभिन्न क्षेत्रों में चोरी छिपे प्रतिबंधित मवेशियों को कटने का क्रम जारी है।

ऐसे क्षेत्रों में मुबारकपुर, बिलरियागंज, फरिहां, निजामाबाद, सरायमीर, गंभीरपुर, कोटिला आदि क्षेत्र प्रमुख है। फरिहां चौकी अंतर्गत आने वाले असुरायन गांव के पोखरी के पास शनिवार की सुबह ग्रामीणों ने काफी संख्या में प्रतिबंधित मवेशियों के अपशिष्ट इधर-उधर फेंका देखा। जिसमें गोवशं के सिर, सिंग, हड्डी, चमड़ा, खुर आदि शामिल रहे। भारी मात्रा में उक्त अपशिष्ट पोखरी के आसपास पड़े हुए थे।

विज्ञापन

इससे ग्रामीण आक्रोशित हो उठे और सूचना पुलिस को दी। सूचना पर निजामाबाद और गंभीरपुर थाना पुलिस के अलावा सीओ सदर अभिजीत आर शंकर मौके पर पहुंच गए। प्रतिबंधित मवेशियों के कंकाल व अन्य अपशिष्टों को इकट्ठा कराया गया। इसके बाद आपशिष्ट की सैंपलिंग कराई गई और फिर जेसीबी से गड्ढा खोदवा कर अपशिष्ट उसमें दफन करा दिए गए।

दो दिन पूर्व भी मिला था मुंडी व चमड़ा
फरिहां क्षेत्र में दो दिन पूर्व भी प्रतिबंधित मवेशी की कटा हुआ सिर व चमड़ा आदि बरामद हुआ था। सूचना पर फरिहां चौकी प्रभारी राजेंद्र प्रसाद सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे और प्रतिबंधित मवेशी के अपशिष्ट को इकट्ठा कर दफन करा दिया था। दो दिन बाद अपशिष्ट का मिलना इस बात की पुष्टि करता है कि आसपास ही कहीं प्रतिबंधित मवेशी काटे जा रहे हैं और फिर अपशिष्ट यहां लाकर फेंके जा रहे हैं।
विज्ञापन

स्थित पोखरे के पास से काफी मात्रा में प्रतिबंधित मवेशी के अपशिष्ट बरामद हुए हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने पहुंचकर अपशिष्ट को एकत्र कराकर दफन करा दिया है। देखने में अपशिष्ट काफी पुराने लग रहे थे। फिर भी जांच के लिए सैंपल कलेक्ट करा कर भेज दिया गया है। किसके द्वारा अपशिष्ट फेंका गया है, इसका पता लगाने में पुलिस जुटी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें