फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक जा रही महिला की स्कार्पियो के धक्के से मौत

Sun, 23 Aug 2015 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के सिंहपुर बाजार में शनिवार की दोपहर अनियंत्रित स्कार्पियो से कुचलकर महिला की मौत हो गई। महिला  स्कार्पियो में फंसकर करीब सौ मीटर दूर तक घसिटती चली गई। बाद में उसे गाड़ी से निकालकर स्वार्कियो सवार सड़क पर फेंककर भाग गए। घटना के बाद बाजार के लोगों ने आरोपी चालक की गिरफ्तारी और आर्थिक सहायता की मांग करते हुए इटौरा-मेहनाजपुर मार्ग जाम कर दिया। महिला अपनी सास की तेरही के लिए रुपया निकालने बैंक जा रही थी।
विज्ञापन

 
मेहनगर थाना क्षेत्र के फत्तेपुर लोहानपुर गांव निवासी जयप्रकाश तिवारी दिल्ली में रहकर सब्जी की दूकान करता है। घर पर उसकी पत्नी पूनम तिवारी (40) बच्चों के साथ रहती थी। जयप्रकाश की मां की मौत हो गई है। रविवार को उसकी तेरही थी। चूंकि पति पूनम के ही खाते में रुपये भेजता था। इसलिए शनिवार को पूनम खरीदारी के लिए सिंहपुर बाजार में स्थित यूनियन बैंक से रुपया निकालने जा रही थी।

पैदल ही वह सिंहपुर बाजार में जा रही थी। तभी पीछे से अनियंत्रित स्कार्पियो ने पूनम को टक्कर मार दी। वह सड़क पर गिर गई। उसकी साड़ी चक्के में फंसने से वह स्कार्पियो के साथ सड़क पर घसीटने लगी। यह देखकर बाजार के लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया तो स्कार्पियो सवार रुके और पूनम की लाश को चक्के से निकालकर दूर सड़क पर फेंककर भाग गए। नाराज बाजार के लोगों ने साढ़े 12 बजे बाजार में पूनम की लाश रखकर इटौरा-मेहनाजपुर मार्ग जाम कर दिया।
विज्ञापन


लोग आरोपी चालक की तत्काल गिरफ्तारी और महिला के घर वालों को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग कर रहे थे। जाम लगने की सूचना पर एसडीएम मेहनगर सीपी सरोज, सीओ लालगंज सुक्रमपाल तोमर, एसओ मेहनगर अनिल चंद तिवारी, जहानागंज राजेश प्रसाद यादव, तरवां सुरेश चंद सहित अन्य लोग जाम खुलवाने का प्रयास किए। शाम साढ़े सात बजे जाम समाप्त हुआ। तब तक दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई थीं।  
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें