फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: मांगों के समर्थन में बैंक कर्मचारियों ने दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर बृहस्पतिवार की शाम बैंक कर्मचारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में स्टेट बैंक के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया। देशभर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित प्रदर्शन के क्रम में कर्मचारियों ने एकजुट होकर अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की।
विज्ञापन

धरने को यूनियन बैंक के विष्णु गुप्ता तथा स्टेट बैंक के राजीव सिंह सेंगर और अमित सिंह ने संबोधित किया। वक्ताओं ने बैंक कर्मचारियों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हुए मांगों के समर्थन में संगठन की एकजुटता पर जोर दिया।
उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की मांगों को लेकर संगठन स्तर पर लगातार आवाज उठाई जा रही है और केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर आंदोलनात्मक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। प्रदर्शन में स्टेट बैंक, यूनियन बैंक, केनरा बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा के कर्मचारी शामिल हुए।
विज्ञापन

स्टेट बैंक से प्रदीप ताड़ी, संतोष सिंह, सुधा तिवारी, इशिका गुप्ता, रेखा गुप्ता, वर्तिका राय, जगदीश यादव, विजय प्रसाद गुप्ता, सूची कुमारी, प्रदीप कुमार वर्मा, सौरभ सिंह, प्रियंका और पुरुषोत्तम शर्मा मौजूद रहे।
यूनियन बैंक से विकास सिंह, राजकुमार, शैलेश सिंह, अवनीश कुमार, रिजवान अहमद व लाल बहादुर शर्मा, केनरा बैंक से दुर्गेश तथा बैंक ऑफ बड़ौदा से जनार्दन कुमार, सरफराज अहमद आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें