फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा न कराए जाने पर भड़के बीएएमएस के छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
संठियांव। आरके आयुर्वेदिक कालेज काशीपुर सुराई सठियांव में अध्ययनरत बीएएमएस प्रथम बैच 2018-19 के छात्र परीक्षा न कराए जाने से शुक्रवार को भड़क गए। छात्रों ने कालेज के मुख्य गेट को बंद कर धरना शुरू कर दिया। कालेज के प्राचार्य ने छात्रों को समझाने का प्रयास किया लेकिन छात्र नहीं मानें और कालेज के चेयरमैन से वार्ता करने पर अड़े रहे। देर शाम तक छात्रों ने गेट को नहीं खोला था और प्राचार्य को भी रोके रखा।
विज्ञापन

प्रदेश के अन्य कालेजों में आगामी पांच जनवरी से परीक्षा होनी है। जबकि आरके आयुर्वेदिक कालेज काशीपुर सुराई सठियांव का मामला कोर्ट में होने के कारण और कोविड के चलते दो तीन छात्रों के फार्म पोर्टल पर भरे गए। बाकी छात्रों का फार्म ही नहीं भरा जा सका। जिसके कारण यहां की परीक्षा लंबित है। प्राचार्य वीके सिंह ने बताया कि छात्रों का प्रवेश कोर्ट के आदेश पर हुआ है और काउंसलिग भी उप्र सरकार लखनऊ के द्वारा किया गया है। तो विश्व विद्यालय को चाहिए कि सभी छात्रों की परीक्षा ले। 2018-19 के सभी छात्र कोर्ट के आदेश से यहां अध्ययनरत हैं। इसके अलावा 2019-20 में 23 छात्र काउंसलिंग से और 37 छात्र मैनेजमेंट कोटे से आए हैं। देर शाम तक कालेज परिसर में छात्रों का धरना प्रदर्शन जारी रहा। गेट में ताला बंद रहा और छात्र प्राचार्य को भी कालेज परिसर में रोके हुए थे। जबकि कालेज के सभी कर्मचारी घर जा चुके थे। कालेज के चेयर मैन डा. प्रेम प्रकाश यादव ने बताया कि सत्र 2018-19 बैच के छात्रों की काउंसलिंग दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश पर हुई है। परीक्षा कराने के लिए कोर्ट में केस लगा हुआ है। कोर्ट कमिश्नर जांच में भी आए थे सब कुछ सही मिला था। बहुत जल्द आदेश आते ही छात्रों की परीक्षा कराई जाएगी। 18 दिसंबर की तारीख सुनवाई के लिए लगी थी। जो अब आगे बढ़कर 23 दिसंबर हो गई है। सुनवाई के बाद कोर्ट का जैसा निर्देश होगा वैसा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें