फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: हटेंगे बांस बल्ली वाले पोल, नए मजरों का होगा विद्युतीकरण

विज्ञापन
14 बरदह क्षेत्र के छतरपुर में बांस बल्ली के सहारे गई बिजली। संवाद
विज्ञापन
गांव, मुहल्लाें से बांस बल्ली वाले पोल हटाए जाएंगे। इसके अलावा जिन मजरों का विद्युतीकरण नहीं हो पाया है उनका विद्युतीकरण भी किया जाएगा। इसके लिए विभागीय अधिकारियों को पत्र भेजकर सभी जनप्रतिनिधियों से प्रस्ताव मांगा गया है ताकि, इसे मंजूरी के लिए शासन को भेजा जा सके। मंडल के तीनों जनपदों आजमगढ़, मऊ और बलिया में विद्युत वितरण के कुल 13 खंडीय कार्यालय हैं। इन वितरण खंडों में विभिन्न भार के 14 लाख से अधिक उपभोक्ता हैं। समय के साथ आबादी बढ़ने से गांव और शहर में नए मजरे और कालोनियां बनती जा रही हैं। विद्युतीकरण न होने से लोग कनेक्शन लेने के बाद खुद बांस बल्ली के सहारे तार खींच कर बिजली का उपयोग करने को मजबूर हैं। इसकेे कारण लोग अक्सर फाल्ट आदि की समस्याओं से जूझते रहते हैं।
विज्ञापन

इसे देखते हुए शासन की तरफ से दो योजनाओं में विद्युतीकरण कर शत प्रतिशत नई कालोनियों, मजरों के घरों में बिजली पहुंचाने की योजना बनाई गई है। एडीबी (एशियन डेवलपमेंट बैंक) ट्रेस फेज 2 और इलेक्ट्रोफिकेशन ऑफ इन इलेक्ट्रीफाइड हाउस होल्ड (अविद्युतीकरण) योजना के अंतर्गत अविद्युतीकरण मजरों, घरों का विद्युतीकरण किया जाएगा।
इसके अलावा बांस बल्ली से निर्गत लंबी दूरी के कनेक्शनों पर लोहे, पत्थर के पोल लगाए जाएंगे। शासन के निर्देश के बाद विभाग के मंडल के सभी अधिकारियों ने सांसद, विधायकों और ग्राम प्रधानों से अविद्युतीकरण, बांस बल्ली वाले मजरों का दीपावली तक प्रस्ताव मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें