फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh: जहरीली शराब कांड की विवेचना में बाहुबली विधायक रमाकांत का नाम आया, पुलिस करेगी पूछताछ

Sat, 30 Jul 2022 02:58 PM IST
उत्पल कांत संवाद न्यूज एजेंसी, आजमगढ़

सार

आजमगढ़ जिले के फूलपुर-पवई सीट से सपा के बाहुबली विधायक रमाकांत यादव की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। पुलिस की विवेचना के दौरान माहुल जहरीली शराब कांड में रमाकांत यादव का भी नाम सामने आया है। 
विज्ञापन
विधायक रमाकांत यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के आजमगढ़ जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। पुलिस की विवेचना के दौरान माहुल जहरीली शराब कांड में रमाकांत यादव का भी नाम सामने आया है। पुलिस को विधायक के खिलाफ कुछ साक्ष्य मिले हैं। पांच दिन पूर्व ही एक पुराने मामले में कोर्ट के निर्देश पर उन्हें जेल भेज दिया गया था। अब रिमांड पर लेकर पुलिस शराब कांड में भी विधायक से पूछताछ करेगी।

विज्ञापन


फरवरी में माहुल कस्बे में जहरीली शराब कांड में 13 लोगों की मौत हो गई थी। आरोप था कि जान गंवाने वालों ने विधायक रमाकांत के भांजे रंगेश की सरकारी देसी शराब की दुकान से शराब खरीद कर पी थी। इस मामले में पुलिस ने 24 लोगों को गिरफ्तार किया था। इनमें रंगेश यादव भी शामिल है। मामले में रमाकांत यादव पर भी पुलिस को शक था, लेकिन साक्ष्य नहीं मिल रहे थे। 

पांच दिन पूर्व पुराने मामलों में जमानत के लिए अर्जी लगाने आए पूर्व सांसद व विधायक रमाकांत यादव को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया था। इसके बाद दो दिन पूर्व उन्होंने जमानत के लिए अर्जी लगाई तो दो मामलों में उनकी जमानत मंजूर हुई, लेकिन 307 के एक मामले और फूलपुर तहसील के घेराव के मामले में उनकी अर्जी नामंजूर कर दी गई।

विज्ञापन

इसी शराब के सेवन से गई थी लोगों की जान - फोटो : अमर उजाला
इस बीच, माहुल जहरीली शराब कांड की विवेचना के दौरान विधायक रमाकांत के खिलाफ पुलिस के हाथ कुछ साक्ष्य लगे। पुलिस ने इस मामले में विधायक को रिमांड पर लेने के लिए न्यायालय में अर्जी दी। अदालत ने 14 दिनों की रिमांड मंजूर कर ली। 

पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बताया कि  विवेचना के दौरान रमाकांत यादव का नाम माहुल जहरीली शराब कांड में सामने आया है। न्यायालय से पुलिस को 14 दिनों की रिमांड मिल गई है। अब पुलिस विधायक से पूछताछ करेगी। अभी विवेचना चल रही है। आगे जिसका भी नाम सामने आएगा, उस पर कार्रवाई की जाएगी। 

अब जेल से बाहर आना होगा मुश्किल

बाहुबली रमाकांत यादव वर्तमान में फूलपुर-पवई विधान सभा सीट से समाजवादी पार्टी के विधायक हैं। इसके पहले वो पांच बार विधायक और  चार बार आजमगढ़ सीट से सपा, बसपा व भाजपा के टिकट पर सांसद भी चुने जा चुके हैं। रमाकांत यादव की पहचान बाहुबली के रूप में है। वर्तमान में रमाकांत पर कुल सात मुकदमे दर्ज हैं।

जिसमें पवई थाने का घेराव, दीदारगंज थाने का घेराव, अंबारी चौक पर फायरिंग, सरायमीर थाने में दर्ज एससी-एसटी का मामला, फूलपुर तहसील का घेराव व तहबरपुर व पवई थाने में चुनाव आयोग द्वारा दर्ज दो मामले शामिल हैं।
विज्ञापन

दो दिनों पूर्व रमाकांत को चुनाव आयोग वाले मामले में जमानत मिल गई लेकिन फूलपुर तहसील घेराव व अंबारी चौक पर फायरिंग की घटना मामले में जमानत अर्जी निरस्त कर दी गई। अब माहुल जहरीली शराब में मास्टरमाइंड के रुप में चिन्हित होने के बाद इनका जल्द जेल से बाहर आना मुश्किल होगा। 
पढ़ेंः कई सफेदपोश चेहरे हो सकते हैं बेनकाब, बैरक से बरामद मोबाइल खोलेंगे राज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें