वहीं शासन ने डीएम-एसपी की रिपोर्ट के आधार जेल राजेंद्र सरोज, डिप्टी जेलर श्रीधर व दो बंदी रक्षकों को निलंबित कर दिया। अब जेल से बरामद मोबाइल की सीडीआर (काल डिटेल रिपोर्ट) की तैयारी में पुलिस महकमा जुट गई है। कोर्ट से अनुमति मिलने के बाद जब्त मोबाइलों का सीडीआर विश्लेषण कराया जाएगा। एसपी अनुराग आर्य ने कहा कि जेल से बरामद 12 मोबाइल फिलहाल जब्त होने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में है।
कोर्ट से जब्त मोबाइल का सीडीआर विश्लेषण कराने की अनुमति लेने का प्रयास किया जा रहा है। जैसे ही अनुमति मिलेगी तो सभी मोबाइलों का सीडीआर निकला जाएगा। जिससे यह पता लग सकेगा कि जेल के अंदर से बंदी किससे बात करते थे। जिन लोगों का नाम सीडीआर के माध्यम से सामने आयेगा, उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। इसमें जिले के नामचीनों के साथ ही सफेदपोश भी शामिल हो सकते है।