फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैग गोले में रख लगाई लाइन और खुद भूले सोशल डिस्टेंसिंग

विज्ञापन
ये नजारा जिला अस्पताल का है। मरीजों के बैग बनाए गए गोले में सोशल डिस्टेसिंग का पालन कर रहे हैं। मर? - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। मंडलीय जिला अस्पताल में बने आइसोलेशन वार्ड में जांच कराने के लिए प्रवासी मजदूरों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को अस्पताल खुलने से पहले ही मजदूर जिला अस्पताल पहुंच गए थे। धूप देख प्रवासी मजदूरों ने अपने बैग रखकर पर्ची कटाने के लिए नंबर लगाया और सोशल डिस्टेंसिंग भूल गए।
विज्ञापन

मंडलीय जिला अस्पताल में सुबह आठ बजे न तो चिकित्सक ओपीडी में बैठे थे और ना ही पर्ची काउंटर खुला था। अस्पताल परिसर में अभी साफ सफाई का कार्य चल रहा था। एक कर्मचारी पीठ पर मशीन लादे लोगों के बैठने के स्थान आदि को सैनिटाइज कर रहा था। लेकिन वहीं दूसरी तरफ अस्पताल के मुख्य प्रवेश द्वार के बगल में बने पर्ची काउंटर पर लोगों की भीड़ उमड़ी हुई थी। पर्ची काउंटर के सामने लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के लिए गोल बनाए गए हैं लेकिन जब प्रवासी मजदूर पहुंचे और काउंटर को बंद पाया तो धूप से बचने के लिए उन्होंने अपनी पीठ पर लदे बैगों केे उन गोलों में रखकर नंबर लगाया और एक जगह छांव देखकर एक साथ बैठ गए। जैसे ही काउंटर खुला, पर्ची कटाई और जांच के लिए आइसोलेशन वार्ड में पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें