सगड़ी तहसील क्षेत्र के पकवाईनार से बागखालिस जाने वाला मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया है। मुस्लिमपुर गांव के पास सड़क में बने गड्ढे में गंदा पानी भरा रहता है। वहीं, सगड़ी गांव के पास हमेशा कीचड़ ही कीचड़ रहता है।
इस मार्ग से मालटारी, मिर्जापुर, गड़ेरीपट्टी, बासगांव, रामगढ़, बनकटा, हाजीपुर, मुहम्मदपुर, बघावर, मुस्लिमपुर, योगियावीर, भोजवर गांवों के लोग सफर करते हैं। क्षेत्र के डा. मु. शाहेदीन, मुकेश राय, राजेश यादव, रामबृक्ष सिंह, डा. राजेंद्र शर्मा, सुनील प्रजापति, दीपक शर्मा, राजेश गिरि ने मार्ग को ठीक कराने की मांग की है।