स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और समाजसेवी चंद्रदीप सिंह की तेरहवीं पर गुरुवार को चौरी बेलहा महाविद्यालय के मैदान में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें पूर्वांचल के कोने-कोने से आए लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम का शुभारंभ उनके बड़े पुत्र जितेंद्र सिंह ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया।
पूर्व सांसद राधे मोहन सिंह ने कहा कि बाबा सत्य के पुजारी थे। उन्होंने सादगी का जीवन अख्तियार किया। विद्यालय प्रबंधक को भाजपा नेता अखिलेश मिश्र गुड्डू ने भी श्रद्धाजलि देते हुए कहा कि तरवंा में प्राथमिक से लेकर उच्च शिक्षा का श्रेय स्व. चंद्रदीप सिंह को जाता है।
मुंबई के विधायक रमेश सिंह ने कहा कि बाबा क्षेत्र के साथ-साथ सभी लोगों को सम्मान देते थे। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी लक्ष्मी गुप्ता ने स्व. चंद्रदीप सिंह की मौत को समाज के लिए अपूर्णनीय क्षति बताया। पूर्व सांसद डा. संतोष सिंह ने कहा कि चंद्रदीप सिंह का निधन एक युग का अंत है । इस अवसर पर प्रदेश सरकार के पर्यटन मंत्री ओमप्रकाश सिंह, पूर्व सांसद रमाकांत यादव, पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह, पूर्व मंत्री विद्या चौधरी, पूर्व अध्यक्ष देवेंद्र सिंह, सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव, अखिलेश मिश्रा वीरभद्र सिंह उपस्थित थे।
अध्यक्षता इंद्रदेव सिंह और संचालन कैप्टन उमाशंकर सिंह ने किया।