नगर के हरबंशपुर स्थित क्रिश्चियन हास्पिटल सेवा संस्थान में बुधवार को मिशन महोत्सव-2015 के तहत रंगोली और मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन किया।
मेहंदी में बबिता और छाया ने बाजी मारी। जबकि दूसरा स्थान एएनएम द्वितीय वर्ष की छात्रा शलिनी सिंह और गरिमा को मिला। इसी क्रम में रंगोली प्रतियोगिता में एएनएम प्रथम वर्ष को पहला और जीएनएम को दूसरा स्थान मिला।
संस्था की बिजनेस मैनेजर बीना सिंह ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से छात्राओं के मन और मस्तिष्क का विकास होता है। उन्होंने बताया कि मिशन महोत्सव 2015 के तहत सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम में क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।
इस अवसर पर अल्का सिंह, डा. रोली श्रीवास्तव, डा. पुष्पांजलि चौधरी, डा. अजीत पांडेय, सोनू सिंह, रीता सिंह आदि मौजूद रही।