फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़: पारिवारिक विवाद के बाद युवक ने की आत्महत्या, इंटर का था छात्र

Tue, 24 Nov 2026 12:24 PM IST
किशन चौबे अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

आजमगढ़ के अनौरा गांव में 23 वर्षीय इंटरमीडिएट के छात्र की आत्महत्या से मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
आजमगढ़, रानी की सराय - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रानी की सराय थाना क्षेत्र के अनौरा गांव में सोमवार देर रात पारिवारिक विवाद के बाद 23 वर्षीय युवक ने आत्महत्या कर ली। मंगलवार भोर में करीब तीन बजे परिवार के लोगों को घटना की जानकारी हुई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


मृतक की पहचान अनौरा गांव निवासी अजीत कुमार के रूप में हुई है। वह स्व. रामसमुझ कुमार का पुत्र था और इंटरमीडिएट का छात्र था। परिवार में वह तीन भाइयों और एक बहन में सबसे छोटा था।

पुलिस ने शुरू की जांच
परिजनों के अनुसार, सोमवार रात परिवार में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद अजीत अपने कमरे में चला गया। मंगलवार भोर में परिवार के लोगों को घटना की जानकारी हुई। इसके बाद घर में मातम छा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलने पर रानी की सराय थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।

थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें