फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने की आत्महत्या: बेटे की मौत पर बिलखते हुए बोली मां, 'मेरे लाल को बुला दो, अब उसकी शादी कौन करेगा'

Wed, 08 Oct 2025 12:18 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Azamgarh News: आजमगढ़ जिले के युवक ने दिल्ली में फंदे से लटककर जान दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मां का रो- रोकर बुरा हाल है। 
विज्ञापन
घर के बाहर मौजूद महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ जिले के बरदह थाना क्षेत्र के बरदह गांव निवासी एक युवक ने दिल्ली में संदिग्ध परिस्थितियों में फंगे से लटककर जान दे दी। युवक की मौत की सूचना घर पर मिलते ही घरवालों में चीख- पुकार मच गई। उधर परिवार के लोग युवक का शव लेने दिल्ली के लिए रवाना हो गए है।  

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
जानकारी के अनुसार बरदह गांव निवासी अजय कुमार (30), जो दिल्ली में ओला कैब चलाने का कार्य करता था। मंगलवार की रात में उसने अपने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। अजय की शादी आने वाले नवंबर में जौनपुर जिले के जमैथा गांव में तय थी। अचानक हुई इस घटना ने परिवार सहित पूरे गांव को गहरे शोक में डुबो दिया है। 

अजय की मां चनरवता देवी, जो बरदह ग्राम की जिला पंचायत सदस्य रह चुकी हैं, बेटे की मौत से सदमे में हैं। बिलखते हुए बार-बार कह रहीं कि मेरे लाल को बुला दो, अब उसकी शादी कौन करेगा, मैं भी उसी के पास जाऊंगी। मां की चीख- पुकार सुनकर ग्रामीणों की भी आंखें भर आईं।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; UP: जौनपुर में खौफनाक वारदात, महिला ने युवक को घर पर बुलाया फिर प्राइवेट पार्ट पर चाकू से किया वार, हालत नाजुक
विज्ञापन


मृतक के पिता साहब लाल और बड़े भाई, जो मुंबई में टेलर का काम करते हैं, शव लेने के लिए दिल्ली रवाना हो गए हैं। परिवार और रिश्तेदारों में मातम पसरा है। गांव के लोग इस दर्दनाक घटना से स्तब्ध हैं। फिलहाल फांसी के कारणों का पता नहीं चल पाया है। दिल्ली पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि अजय दो भाइयों में छोटा था और अपने परिवार सहित पिता के साथ मुंबई में रहता था। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें