फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: योगासन प्रतियोगिता में आजमगढ़ को 19 पदक, छह बेटियों का नेशनल के लिए चयन

विज्ञापन
पदकों के साथ श्री बिहारी जी योगासन अकादमी के खिलाड़ी। स्रोत-विभाग
विज्ञापन
नगर के शिब्ली नेशनल इंटर कॉलेज में आयोजित 70वीं विद्यालयीय राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता में आजमगढ़ मंडल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में मंडल ने कुल 19 पदक जीतकर ओवरऑल उपविजेता का खिताब हासिल किया। वहीं, अंडर-14 बालिका वर्ग की प्रथम राज्य ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। जिले की छह बेटियों का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
इस उपलब्धि में श्री बिहारी जी योगासन अकादमी के खिलाड़ियों का अहम योगदान रहा। अकादमी के खिलाड़ियों ने छह स्वर्ण, तीन रजत और दो कांस्य पदक जीते। ऋषिका और स्पर्श को स्टेट बेस्ट प्लेयर अवार्ड से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

अंडर-14 आर्टिस्टिक पेयर में जाह्नवी और पहल, अंडर-14 रिदमिक पेयर में अंजलि और जाह्नवी, अंडर-17 रिदमिक पेयर में माही और अर्पिता तथा अंडर-19 रिदमिक पेयर में पूजा और संजना की जोड़ी ने स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन

वहीं, अंडर-14 आर्टिस्टिक सिंगल में जाह्नवी और अंडर-19 ट्रेडिशनल वर्ग में शौर्य ने रजत पदक हासिल किया। खिलाड़ियों की सफलता पर श्री बिहारी जी योगासन अकादमी के प्रबंधक संत प्रसाद अग्रवाल ने विजेताओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें