फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: परसों से फिर तपेगा आजमगढ़, लू के लिए चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। बीते कई दिनों से आंधी-पानी और बदले मौसम के कारण मिली राहत अब खत्म होने वाली है। आईएमडी ने 17 मई से जिले में फिर से लू चलने की चेतावनी जारी की है। अनुमान है कि शुक्रवार से तापमान में लगातार वृद्धि शुरू होगी और 17 से 19 मई के बीच अधिकतम तापमान 42 से 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। तेज धूप और गर्म हवाओं के चलते लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, पिछले दिनों सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण जिले में आंधी और बारिश का दौर चला था, जिससे तापमान में करीब 10 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई थी। अप्रैल के अंतिम सप्ताह में जहां पारा 43 डिग्री तक पहुंच गया था, वहीं बारिश के बाद अधिकतम तापमान घटकर 32 डिग्री तक आ गया था। इसका असर लगभग एक सप्ताह तक बना रहा और लोगों को गर्मी से राहत मिली। अब मौसम साफ होने और पछुआ हवाओं के प्रभाव बढ़ने से तापमान तेजी से ऊपर चढ़ने लगा है। दिन में तेज धूप के साथ उमस भी बढ़ सकती है। बुधवार की शाम आई आंधी का असर बृहस्पतिवार को काफी हद तक बना रहा। हालांकि, आसमान पूरी तरह से साफ रहा और दिन में हल्की पुरवा हवा चलती रही। इसके चलते उमस बनी रही। विशेषज्ञों का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक जिले में गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ सकता है।

जिले में अधिकतम व न्यूनतम तापमान

08 मई - 34.6 - 21.4

09 मई - 34.7 - 21.0
10 मई - 36.0 - 23.8

11 मई - 37.0 - 22.8
12 मई - 37.2 - 25.0

13 मई - 37.2 - 25.6
14 मई - 36.5 - 22.4

लू से बचने के उपाय
- पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं, घर से बाहर निकलते समय पानी की बोतल साथ रखें।
- कच्चे आम का पन्ना, बेल का शरबत, लस्सी और नारियल पानी लू पिएं।
- हल्के, ढीले और सूती कपड़े पहनें, ताकि हवा शरीर तक पहुंचे और पसीना सूखे।
- बाहर जाने से बचें, तेज धूप (12 बजे से 4 बजे) तक घर से बाहर न निकलें। अगर निकलना जरूरी हो, तो धूप का चश्मा और टोपी का इस्तेमाल करें।

पूर्वांचल में मौसम के साफ रहने का अनुमान है। एक-दो दिन बाद तापमान बढ़ेगा। 17 से लू के चलने की संभावना है, जो कई दिन तक बनी रहेगी। अतुल कुमार सिंह, प्रभारी राज्य मौसम विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें