फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh: तेज रफ्तार में आमने-सामने से आ रही दो बसों में जोरदार टक्कर, मची चीख-पुकार, 40 से अधिक यात्री घायल

Sat, 03 Jun 2023 11:28 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़

सार

आजमगढ़ में जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के बगहीडांड़ पुल पर तेज रफ्तार से आ रही दो बसों में आमने-सामने टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में दोनों बसों में खचाखच भरी सवारिया गंभीर रूप से घायल हो गई। दुर्घटना के बाद मौके पर बसों में बैठे यात्रियों की चीख पुकार गूंज उठी।
विज्ञापन
तेज रफ्तार में आमने-सामने से आ रही दो बसों में जोरदार टक्कर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ में जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के बगहीडांड़ पुल पर शनिवार की सुबह एक सरकारी और एक प्राइवेट बस की आमने सामने टक्कर हो गई। इस घटना में दोनों बसों के 40 से अधिक यात्री घायल हो गए। इनमें से 28 लोग अस्पताल में भर्ती हैं। तीन लोगों की हालत गंभीर है। एक को रेफर कर दिया गया है। दुर्घटना के बाद यात्री बसों का शीशा तोड़कर बस से बाहर कूदे।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Varanasi: घर के पास पेड़ से लटकता मिला शख्स का शव, काफी दिनों से चल रहा था परेशान, मौके पर पुलिस
जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के बगहीडांड़ पुल पर तेज रफ्तार से आ रही दो बसों में आमने-सामने टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में दोनों बसों में खचाखच भरी सवारिया गंभीर रूप से घायल हो गई। दुर्घटना के बाद मौके पर बसों में बैठे यात्रियों की चीख पुकार गूंज उठी। घटना के बाद स्थानीय लोगों मौके पर पहुंच गए और बस सवार घायल यात्रियों की मदद करने में जुट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही जीयनपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और उसने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। जानकारी के मुताबिक दिन के दस बजे के करीब गोरखपुर की तरफ से प्राइवेट बस आजमगढ़ जा रही थी, जबकि आजमगढ़ की तरफ से आ रही रोडवेज की बस गोरखपुर जा रही थी। दोनों बसों की रफ्तार तेज थी। बगहीडांड़ पुल काफी सकरा है, इसके बाद भी दोनों बसों की रफ्तार कम नहीं हुई। जिसके कारण दोनों बस आमने-समाने टकरा गई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें