प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक कार आजमगढ़ से लखनऊ जा रही थी। वहीं, दूसरी कार लखनऊ से गाजीपुर की ओर जा रही थी। ग्रामीणों के मुताबिक दूसरी कार गलत दिशा में घूमकर दूसरे लेन पर आ गई। इस दौरान दोनों कारों की भिड़ंत में परखचे उड़ गए।
दुर्घटना के बाद यूपीडा कर्मी घटनास्थल पर पहुंचे। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात बहाल किया गया। रीता, दीक्षा, दीपशिखा, गरिमा व संदीप का इलाज दोस्तपुर सीएचसी में चल रहा है। वहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। सीओ कादीपुर विनय गौतम ने बताया कि पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हुए हादसे में मृतक व घायलों के परिजनों को जानकारी दे दी गई है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
शादी की खरीदारी करने जा रहा परिवार
आजमगढ़ निवासी रीता ने बताया कि उनके पुत्र का विवाह नवंबर माह में तय है। वह अपनी बेटी व भतीजी के साथ शादी की खरीदारी करने के लिए लखनऊ जा रही थीं। इसी बीच रास्ते में दुर्घटना हो गई।