फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: सड़क हादसे में आजमगढ़ का ट्रक चालक जिंदा जला

विज्ञापन
अहरौला के पारा गांव में ट्रक ड्राइवर का शव पहुंचने पर रोते-बिलखते परिजन। संवाद
विज्ञापन
अहरौला। बांदा के झांसी-मिर्जापुर नेशनल हाईवे पर बृहस्पतिवार की रात दो ट्रकों की आमने-सामने की टक्कर के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। हादसे में आजमगढ़ के अहरौला थाना क्षेत्र निवासी ट्रक चालक समेत तीन की मौत हो गई। अहरौला थाना क्षेत्र के पारा गांव निवासी सूर्यभान राम (50) बीते कई वर्षों से ट्रक चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे। वह बुधवार की रात अपने खलासी के साथ गिट्टी लोड करने के लिए पेडूरी जा रहे थे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की रात में सामने से रहे दूसरे ट्रक से उनकी गाड़ी की टक्कर हो गई। दोनों ट्रकों में तुरंत आग लगने से दोनों चालक और एक खलासी वाहन में ही फंस गए। इस दर्दनाक हादसे में दोनों ट्रकों के चालकों और खलासी की जिंदा जलकर मौत हो गई। स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार की सुबह सूर्यभान राम का शव उनके पैतृक गांव पारा पहुंचा। हादसे की जानकारी होते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि मृतक अपने पीछे तीन पुत्र और एक पुत्री सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।

अहरौला के पारा गांव में ट्रक ड्राइवर का शव पहुंचने पर रोते-बिलखते परिजन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें