फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh: पुलिस महकमे में फिर मचा हड़कंप, 11 निरीक्षकों का बदला कार्यक्षेत्र, पढ़ें-किसे कहां मिली जिम्मेदारी?

Mon, 17 Jul 2023 06:22 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़

सार

एसपी अनुराग आर्य एक सप्ताह में तीसरी बार सोमवार को महकमे में बड़ा बदलाव करते हुए 11 निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव कर दिया। कानून व्यवस्था को दुरूस्त करने की कवायद के तहत एसपी की यह कार्रवाई लगातार जारी है। जिसके लेकर महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। 
विज्ञापन
Pratapgarh News : यूपी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस महकमे की ओवरहालिंग की कवायद अभी भी जारी है। एसपी अनुराग आर्य एक सप्ताह में तीसरी बार सोमवार को महकमे में बड़ा बदलाव करते हुए 11 निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव कर दिया। कानून व्यवस्था को दुरूस्त करने की कवायद के तहत एसपी की यह कार्रवाई लगातार जारी है। जिसके लेकर महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। 

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Sonebhadra Crime: विद्यालय के बरामदे में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका, परिजनों में कोहराम
विज्ञापन

एसपी द्वारा सोमवार को जारी सूची के अनुसार निरीक्षक दिलीप कुमार सिंह को प्रभारी डीसीआरबी से प्रभारी मीडिया सेल, घनश्याम यादव को निरीक्षक अपराध रानी की सराय से प्रभारी मानीटरिंग सेल, विजय प्रताप सिंह को प्रभारी यूपी 112 से पीआरओ पुलिस अधीक्षक द्वितीय, राजेश प्रसाद सिंह को क्राइम ब्रांच से आईजीआरएस सेल, योगेंद्र बहादुर सिंह को क्राइम ब्रांच से प्रभारी यूपी 112, अशोक कुमार तिवारी को पुलिस लाइन से निरीक्षक अपराध थाना तरवां, अवधेश अवस्थी निरीक्षक अपराध मेहनाजपुर को निरीक्षक अपराध थाना गंभीरपुर, शमशेर यादव को निरीक्षक अपराध बरदह से निरीक्षक अपराध थाना सिधारी, राकेश कुमार सिंह को पुलिस लाइन से प्रभारी डीसीआरबी, विजय प्रताप सिंह को थाना रानी की सराय से निरीक्षक अपराध रानी की सराय, सुरेंद्र प्रताप सिंह प्रभारी मानीटरिंग सेल को क्राइम ब्रांच की नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि कानून व्यवस्था को दुरूस्त करने की कवायद के तहत यह कार्रवाई की जा रही है, जो अभी आगे भी चलती रहेगी। एसपी के इस कवायद से पुलिस महकमें में हड़कंप मचा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें