फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh: हाईटेंशन तार टूटकर अधेड़ पर गिरा, मौके पर ही मौत, नए मकान की तराई कर रहा था मृतक

Sun, 25 Jun 2023 02:43 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़

सार

बहाउद्दीनपुर गांव निवासी रहीम अहमद (50) गांव में नया मकान बनवा रहा है। उसके मकान के ऊपर से ही हाईटेंशन तार गुजरा हुआ है। रविवार को दिन में लगभग 11 बजे रहीम अपने नए मकान की तराई कर रहा था। इसी दौरान हाईटेंशन तार टूट कर गिर पड़ा और रहीम उसकी चपेट में आकर झुलस गया।
विज्ञापन
हाईटेंशन तार टूटकर अधेड़ पर गिरा, मौके पर ही मौत, - फोटो : हाईटेंशन तार टूटकर अधेड़ पर गिरा, मौके पर ही मौत,
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ में पवई थाना क्षेत्र के बहाउद्दीनपुर गांव में टूट कर गिरे हाईटेंशन तार की चपेट में आकर अधेड़ की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेजवा दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Azamgarh: स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, एक युवक की मौत, दूसरा घायल, परिजनों में कोहराम
विज्ञापन


बहाउद्दीनपुर गांव निवासी रहीम अहमद (50) गांव में नया मकान बनवा रहा है। उसके मकान के ऊपर से ही हाईटेंशन तार गुजरा हुआ है। रविवार को दिन में लगभग 11 बजे रहीम अपने नए मकान की तराई कर रहा था। इसी दौरान हाईटेंशन तार टूट कर गिर पड़ा और रहीम उसकी चपेट में आकर झुलस गया। मौके पर ही रहीम की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पवई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लाइट कटवा कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेजवा दिया। मृतक दो पुत्र व एक पुत्री का पिता था। दोनों पुत्र रोजी रोटी के लिए विदेश रहते है। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। 
विज्ञापन

इसके लिए कई तरह के 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें