फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh: स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, एक युवक की मौत, दूसरा घायल, परिजनों में कोहराम

Sun, 25 Jun 2023 02:00 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़

सार

भुखली गांव निवासी संदीप शनिवार की शाम लगभग साढ़े तीन बजे अपने चचेरे भाई राजू के साथ दवा लेने बाजार गया था। वापस लौटते वक्त मैगना बाजार के पास स्कार्पियो ने बाइक में टक्कर मार दिया। इस हादसे में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को तत्काल अस्पताल भेजा गया। जहां इलाज के दौरान संदीप की देर रात एक बजे मौत हो गई।
विज्ञापन
Azamgarh: स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, एक युवक की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पवई थाना क्षेत्र के मैगना बाजार के पास शनिवार की शाम स्कॉर्पियो ने बाइक में टक्कर मार दिया। इस हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई तो वहीं एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजा तो वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Ballia Crime: स्वर्ण व्यवसायी की बाइक से करीब सात लाख के गहने उड़ा ले गए चोर, सारी वारदात CCTV में कैद
विज्ञापन

भुखली गांव निवासी संदीप (24) शनिवार की शाम लगभग साढ़े तीन बजे अपने चचेरे भाई राजू के साथ दवा लेने बाजार गया था। वापस लौटते वक्त मैगना बाजार के पास स्कॉर्पियो ने बाइक में टक्कर मार दिया। इस हादसे में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को तत्काल अस्पताल भेजा गया। जहां इलाज के दौरान संदीप की देर रात एक बजे मौत हो गई। वहीं राजू का इलाज चल रहा है। सूचना पर पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेजवा दिया। वहीं स्कार्पियों व चालक को पुलिस ने पकड़ भी लिया है। मृतक संदीप दो भाईयों में बड़ा था। उसकी चार बहन बतायी गई है। घटना से परिजनों में कोहरा मच गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें