फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ः बच्चों के पढ़ाई की खोज-खबर लेंगे शिक्षक, हेलो प्रेरणा अभियान के तहत भेजनी होगी रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों के अध्यापक अभिभावकों से बच्चों की पढ़ाई के बारे में फोन पर जानकारी लेंगे। इसके लिए हेलो प्रेरणा अभियान शुरू किया जा रहा है। प्रत्येक शिक्षक की जिम्मेदारी होगी कि वह ऑनलाइन क्लास में बच्चे की पढ़ाई के बारे में अभिभावक से रिपोर्ट लेकर विभाग के अधिकारियों के पास भेजें।
विज्ञापन

कोरोना के कारण स्कूलों में कक्षाओं का संचालन बंद है। शिक्षक छात्रों के लिए ऑनलाइन कक्षाएं संचालित कर रहे हैं। इसके लिए ऑनलाइन शिक्षण कार्यक्रम ई पाठशाला-चार का सहारा लिया जा रहा है। इसके तहत व्हाट्सएप, दूरदर्शन, आकाशवाणी व अन्य माध्यमों से छात्रों को पढ़ाया जाएगा। ई-पाठशाला के सफल संचालन के लिए शिक्षकों के अलावा अभिभावक और जनप्रतिनिधियों का सहयोग भी जरूरी है। इसी कारण अभिभावकों से सीधा संवाद किया जाएगा। इसे हैलो प्रेरणा अभियान नाम दिया गया है। बीएसए अम्बरीष कुमार ने बताया कि प्रत्येक विद्यालय के शिक्षक, शिक्षामित्र और अनुदेशक अभिभावक एवं छात्रों से संपर्क। उनसे कई तरह के सवाल पूछेंगे, इसकी जानकारी तुरंत विभाग को देनी होगी। यह दायित्व प्रधानाध्यापक का होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें