फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़: दुर्गा पूजा के भंडारे में दो पक्षों में पथराव, 11 घायल; कई लोग हिरासत में

Wed, 21 Oct 2026 06:02 PM IST
किशन चौबे अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

आजमगढ़ के अहरौला थाना क्षेत्र के आलमपुर गांव में दुर्गा पूजा के भंडारे के दौरान दो पक्षों में विवाद के बाद पथराव हुआ, जिसमें 11 लोग घायल हो गए। अस्पताल में भी दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। तनाव को देखते हुए पुलिस तैनात है और कई लोगों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
आजमगढ़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अहरौला थाना क्षेत्र के आलमपुर गांव में मंगलवार रात दुर्गा पूजा के भंडारे के दौरान दो पक्षों में विवाद हो गया। कहासुनी के बाद दोनों ओर से ईंट-पत्थर चलने लगे, जिसमें 11 लोग घायल हो गए। पथराव में घरों के कीमती शीशे भी टूट गए। एक पक्ष ने मां दुर्गा की प्रतिमा खंडित होने का आरोप लगाया है। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अहरौला में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान दोनों पक्ष फिर आमने-सामने आ गए। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

विज्ञापन


भंडारे के दौरान शुरू हुआ विवाद
आलमपुर गांव में नारद चौहान के घर पर दुर्गा पूजा के अंतिम दिन मंगलवार रात करीब नौ बजे भंडारे का आयोजन किया गया था। सड़क पर आयोजित भंडारे में लोग प्रसाद ग्रहण कर रहे थे। इसी दौरान मेला देखकर लौट रहे दूसरे पक्ष के कुछ लोगों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के लोग मारपीट पर उतर आए। इसके बाद दोनों ओर से ईंट-पत्थर चलने लगे, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को रात करीब 10 बजे सीएचसी अहरौला पहुंचाया गया। वहां भी दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने हो गए और मारपीट पर उतारू हो गए। दो घायलों की हालत गंभीर होने पर परिजन उन्हें 100 शैय्या अस्पताल अतरौलिया ले गए, जहां उनका उपचार चल रहा है।

Trending Videos
विज्ञापन

एक पक्ष से पांच, दूसरे से छह लोग घायल
पथराव में पहले पक्ष के नारद चौहान (62), उमेश चौहान (40), रामभवन चौहान (48), अमरावती देवी (42) और निर्मल चौहान (65) घायल हुए हैं। वहीं, दूसरे पक्ष के शैलेश चौहान (30), राजेश चौहान (45), सूर्यभान चौहान (55), इंद्रकला (20), सूरज चौहान (19) और सजल चौहान (20) को चोटें आई हैं।

प्रतिमा खंडित होने का आरोप, विसर्जन को लेकर भी तनाव
नारद चौहान के परिजनों ने आरोप लगाया कि पथराव के दौरान मां दुर्गा की प्रतिमा भी खंडित हो गई। परिजनों का यह भी कहना है कि उन्होंने 18 अक्टूबर को थाने में प्रार्थना पत्र देकर विपक्षियों पर जान-माल की धमकी देने का आरोप लगाया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। परिजनों के मुताबिक, घटना में 26 दिन के एक बच्चे को भी चोट आई है।

घटना के बाद तनाव के कारण परिजन प्रतिमा विसर्जन के लिए तैयार नहीं थे। उनका कहना था कि परिवार के लोग थाने में बैठे हैं और उनके घर लौटने तक विसर्जन नहीं किया जाएगा। पुलिस ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया। इसके बाद बुधवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे पुलिस की निगरानी में वाहन से प्रतिमा का विसर्जन अहरौला की तमसा नदी में कराया गया।

हिरासत में लिए गए लोग, जांच जारी
थानाध्यक्ष रामकिशोर शर्मा ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जांच में घटना की सच्चाई सामने आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें