फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh: सपा के एजेंट को ले गई पुलिस, कई अपराधिक मुकदमे थे दर्ज, मतगणना में दी गई थी बड़ी जिम्मेदारी

Sat, 13 May 2023 11:48 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़

सार

डीएवी इंटर कॉलेज में नगर पालिका बिलरियागंज और नगर पंचायत जहानागंज की मतगणना चल रही है। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि सपा ने एक एजेंट बनाया है।
विज्ञापन
सपा झंडा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ के डीएवी इंटर कॉलेज में निकाय चुनाव की मतगणना के दौरान सपा के एजेंट को पुलिस पकड़ ले गई। एजेंट के खिलाफ कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पकड़ा गया आरोपी मुबारकपुर नगर पालिका की मतगणना में सपा का एजेंट बनाया गया था।

विज्ञापन

डीएवी इंटर कॉलेज में नगर पालिका बिलरियागंज और नगर पंचायत जहानागंज की मतगणना चल रही है। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि सपा ने एक एजेंट बनाया है। जिसके खिलाफ 467 468 420 420 कई धाराओं में मुकदमा पंजीकृत है। पुलिस उसे पकड़ने गई तभी वह भागने लगा। वहां पर तैनात पुलिसकर्मियों ने उसे धर दबोचा। इसके बाद सीओ सिटी उसे अपने साथ लेकर चले गए। बताया जा रहा है कि उक्त आरोपी शक्ति शाह मोहम्मदपुर का पूर्व प्रधान है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें