फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh: करंट की चपेट में आने से स्कूल चपरासी की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, जांच जारी

Sun, 02 Jul 2023 02:49 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़

सार

रामगढ़ हरैय गांव निवासी सीताराम पांडेय 32 जीयनपुर कस्बा स्थित प्राइेवट स्कूल पर बतौर चपरासी काम करता था। परिजनों के अनुसार बीते एक सप्ताह से वह घर नहीं लौटा था और स्कूल पर ही रह रहा था। रविवार की सुबह परिजनों को स्कूल से सूचना दी गई कि बिजली का स्वीच ऑफ करने के दौरान सीताराम करंट की चपेट में आ गया।
विज्ञापन
रोते-बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ में जीयनपुर कस्बा स्थित एक प्राइवेट स्कूल पर बतौर चपरासी कार्यरत युवक की स्कूल पर ही रविवार की सुबह करंट की चपेट में आकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर देकर पोस्टमार्टम कराए जाने की मांग किया। जिस पर पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेजवा दिया। 

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Sonebhadra News: खेत में मिला लापता महिला का शव, गर्दन और शरीर पर जख्म के निशान, हत्या की आशंका
विज्ञापन

रामगढ़ हरैय गांव निवासी सीताराम पांडेय 32 जीयनपुर कस्बा स्थित प्राइेवट स्कूल पर बतौर चपरासी काम करता था। परिजनों के अनुसार बीते एक सप्ताह से वह घर नहीं लौटा था और स्कूल पर ही रह रहा था। रविवार की सुबह परिजनों को स्कूल से सूचना दी गई कि बिजली का स्वीच ऑफ करने के दौरान सीताराम करंट की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही मृतक के पिता मारकंडेय पांडेय मौके पर पहुंच गए और शव की दशा देख कर हत्या की आशंका जताते हुए जीयनपुर कोतवाली पुलिस को सूचना दिया। पुलिस के आने पर पिता ने शव का पोस्टमार्टम कराए जाने की मांग किया। जिस पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेजवा दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। मृतक दो पुत्रों के पिता थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें