फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh Crime: पोखरी में किचड़ से सना मिला युवती का शव, टहलने गए ग्रामीणों ने पुलिस को दी सूचना

Sun, 02 Jul 2023 01:23 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़

सार

डंडवल गांव के ग्रामीणों ने पोखरी में एक शव उतराया हुआ देखा। ग्रामीणों की सूचना पर मेहनाजपुर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों की मदद से किचड़ से सने महिला के शव को पोखरी से बाहर निकलवाया गया। इसके बाद पानी आदि डाल कर शव पर लगे किचड़ को साफ कराया गया।
विज्ञापन
मृत्यु - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के डंडवल गांव के सिवान में स्थित पोखरी में रविवार की सुबह एक शव ग्रामीणों ने देखा। शव पोखरी के कीचड़ से सना हुआ था। सूचना पर पहुंची मेहनाजपुर थाना पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकलवाया और शिनाख्त की कवायद में जुट गई। घटों प्रयास के बाद भी शव ही पहचान न होने पर अज्ञात में पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। 

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Jaunpur Crime: दो दिनों से लापता किशोर का नहर में मिला शव, पिता ने कहा- 'मारकर फेंक दिया था', जांच जारी
विज्ञापन

डंडवल गांव के ग्रामीण रविवार की सुबह शौच आदि के लिए पोखरी की तरफ गए थे। इसी दौरान पोखरी में एक शव उतराया हुआ ग्रामीणों ने देखा। ग्रामीणों की सूचना पर मेहनाजपुर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों की मदद से किचड़ से सने महिला के शव को पोखरी से बाहर निकलवाया गया। इसके बाद पानी आदि डाल कर शव पर लगे किचड़ को साफ कराया गया। शव देखने में आठ से दस दिन पुराना लग रहा था। जिसके चलते लगभग सड़ चुका था। देख कर युवती की उम्र लगभग 25 से 28 साल के बीच की लग रही थी। वह काले रंग का सलवार सूट पहने है। दोनों पैर में पायल व कान में छोटी बालियां भी है। घंटों प्रयास के बाद भी शव की पहचन नहीं हो सकी। जिस पर पुलिस ने शव को अज्ञात में पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजवा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें